फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल समेत देशभर में इन 47 दवाओं के सैंपल फेल, कहीं आपने भी तो नहीं किया सेवन

Tue, 14 Jan 2020 11:35 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
14 out of 47 Sample of medicines including 14 himachal failed

हिमाचल के उद्योगों में बन रहीं दवाएं लगातार मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के दिसंबर के ड्रग अलर्ट में देशभर के फेल 47 दवा सैंपलों में हिमाचल की 14 दवाएं शामिल हैं। इनमें बीबीएन की छह और सिरमौर की चार, कांगड़ा की तीन और ऊना में बनी एक दवा शामिल है। सीडीएससीओ ने नवंबर में देशभर से 1336 दवाओं के सैंपल एकत्रित किए थे। 

14 out of 47 Sample of medicines including 14 himachal failed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

फेल दवा सैंपलों में थियोन फार्मास्यूटिकल सैणीमाजरा नालागढ़ की एमोक्सिसिलिन पोटेशियम कलवुनेट, सनवेट हेल्थकेयर गांव शंभुवाला नाहन पांवटा रोड की डैबिगारटन इटेक्सजाइलेट मेसीलेट कैप्सूल, एचएल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 गगरेट की एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट, टोरेंट फार्मास्यूटिकल लिमिटेड बद्दी की इंडेपामाइड एसआर टैबलेट, अमेसटर लैब्स सराजमाजरा गुज्जरां बद्दी की 3जी मैक्स सॉफ्टजेल कैप्सूल, सेल्स फार्मास्यूटिकल हररायपुर बद्दी की फैक्सोफिनेडाइन हाइड्रोक्लोराइड शामिल हैं।

14 out of 47 Sample of medicines including 14 himachal failed

ग्रैमपस लैबोरेट्रीज जोहरों इंडस्ट्रियल एरिया कालाअंब सिरमौर की न्यूमाइसिन सल्फेट पॉलीमिक्सिन-बी सल्फेट एंड बेसिट्रासिन जिंक पाउडर, मोंटेक बायोफार्मा हिमुडा इंडस्ट्रियल एरिया भटौलीकलां बद्दी की लैक्टूलोज ओरल सॉल्यूशन, टैरेस फार्मास्यूटिकल फेस-3 इंडस्ट्रियल एरिया संसारपुर टैरेस कांगड़ा की आईसोसोब्राइड मोनोनाइट्रेट टैबलेट, सिवरॉन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रियल एरिया फेस-3 संसारपुर टैरेस कांगड़ा की नाइट्रोग्लिसरीन कंट्रोल्ड रिलीज टैबलेट 2.6 और नाइट्रोमेड सीआर-6.4, निकविन हेल्थकेयर काठा बद्दी की सफुरोक्सिम एक्सेटिल टैबलेट, डिजिटल विजन कालाअंब सिरमौर की रेबेप्राजोल सोडियम टैबलेट, जी लैबोरेट्रीज इंडस्ट्रियल एरिया पांवटा साहिब की मोनटेलुकास्ट सोडियम व लिवोसिट्रीजिन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
14 out of 47 Sample of medicines including 14 himachal failed

सैंपल इंदौर, असम, त्रिपुरा, बद्दी, ड्रग्स कंट्रोल ऑफिस हिमाचल, गाजियाबाद से लिए गए हैं। इनकी जांच सीडीटीएल मुंबई, आरडीटीएल गुवाहाटी, चंडीगढ़, कोलकाता में की गई है। सहायक राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। फेल सैंपलों के बैच मार्केट से हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
14 out of 47 Sample of medicines including 14 himachal failed

स्ट्रोक रोकने, बीपी, एलर्जी आदि के लिए थीं दवाएं
 ये दवाएं एंटीबायोटिक, स्ट्रोक को रोकने के लिए, उच्च रक्त चाप, शरीर के हार्मोन्ज का निर्माण करने, एलर्जी, घाव व जीवाणु संक्रमण रोकने, कब्ज, हृदय में ब्लड फ्लो बढ़ाने, संक्रमण रोकथाम, गैस्ट्रिक आदि के उपचार में काम में लाई जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed