फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां हर रोज 10 किलो मक्खन से होता है शिवलिंग का श्रृंगार, इन रोगों से मिलता है छुटकारा

Mon, 25 Feb 2019 07:42 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 25 Feb 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
10 kg butter offer every day in bhootnath temple mandi himachal

हिमाचल में ऐसे सैकड़ों मंदिर हैं जिनकी पौराणिक मान्यताएं और दैवीय शक्तियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि इसके वैज्ञानिक पहलू भी हैं लेकिन देव आस्था इन वैज्ञानिक पहलुओं पर हावी रहती है।

Trending Videos
10 kg butter offer every day in bhootnath temple mandi himachal

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से एक माह पूर्व से बाबा भूतनाथ मंदिर में प्राचीन समय से मक्खन चढ़ाने की परंपरा को कायम रखते हुए हर रोज अलग-अलग रूपों का श्रृंगार किया जाता है। हर दिन देवी-देवताओं के अलग-अलग स्वरूप स्वयंभू शिवलिंग पर उकेरे जाते हैं। 

10 kg butter offer every day in bhootnath temple mandi himachal

तीन फरवरी से तीन मार्च तक स्वयंभू शिवलिंग रोज स्वरूप बदलता है। करीब 30 दिन तक शिवलिंग पर किसी भी प्रकार का जल नहीं चढ़ाया जाता। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती के अनुसार हर रोज करीब 10 किलो मक्खन मंदिर में चढ़ाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
10 kg butter offer every day in bhootnath temple mandi himachal

 दावा है कि इस मक्खन का लेप लगाने से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं।  इसके साथ ही मक्खन का घी बनाकर मंदिर में जोत जलाने के काम लाया जाता है। प्राचीन परंपरा का निर्वाह करते हुए मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ में शिवलिंग का श्रृंगार मक्खन के लेप की विधि धृत कंबल से किया जाता है।

विज्ञापन
10 kg butter offer every day in bhootnath temple mandi himachal
महंत देवानंद सरस्वती

 शिवरात्री के एक दिन पहले इस लेप को निकाला जाएगा। मान्यता है कि वैदिक काल से यह परंपरा चली आ रही हैं। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती के अनुसार हर शाम जब वह साधना में होते हैं। इस दौरान उन्हें जिस भी देवी-देवता का स्वरूप दिखता है, उसे मक्खन के शिवलिंग में उकेर देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed