{"_id":"600bdf186218f6410c174565","slug":"punjab-farmers-protest-against-bjp-leader-at-bathinda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के विरोध में किसानों-पुलिस के बीच धक्कामुक्की, कड़ी सुरक्षा में निकले नेता जी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के विरोध में किसानों-पुलिस के बीच धक्कामुक्की, कड़ी सुरक्षा में निकले नेता जी
Sat, 23 Jan 2021 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Jan 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में किसानों ने भाजपा नेता के खिलाफ की नारेबाजी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विरोध जारी है। शनिवार को बठिंडा में भाजपा वर्करों के साथ बैठक करने पहुंचे भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का किसानों ने विरोध कर दिया। जिस होटल में बैठक थी, उसके नजदीक भारी पुलिस फोर्स तैनात थी।
प्रदर्शन में शामिल किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालिया के आने की जानकारी मिलते ही किसान वहां पहुंचे और उन्होंने आगे बढ़ना चाहा तो पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हो गई। गुस्साए किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए।
बठिंडा में हंगामा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता जसवीर सिंह ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक भाजपा नेताओं का घेराव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चाहे कितनी पुलिस सुरक्षा में हों, किसान उनका घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में किसानों का हंगामा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं होटल में भाजपा वर्करों के साथ निगम चुनाव को लेकर बैठक करने पहुंचे पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को जैसे ही किसानों के विरोध किए जाने के बारे में पता चला तो वे बैठक खत्म कर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बिरला मिल कॉलोनी में भाजपा नेता राजेश नोनी के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, कालिया भाजपा नेता के घर दोपहर का खाना खाने के बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे। किसान होटल के सामने करीब दो घंटे डटे रहे। पूर्व मंत्री के जाने की सूचना पर प्रदर्शनकारी लौट गए।