{"_id":"69fc024999481eee47027c95","slug":"jalandhar-blast-case-big-reveal-of-cctv-entire-plot-hatched-while-staying-at-hotel-youth-missing-after-blast-2026-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जालंधर धमाके में CCTV से बड़ा खुलासा: होटल में रुक तैयार किया पूरा प्लान, विस्फोट के बाद से गायब; पाक का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर धमाके में CCTV से बड़ा खुलासा: होटल में रुक तैयार किया पूरा प्लान, विस्फोट के बाद से गायब; पाक का हाथ
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 07 May 2026 08:56 AM IST
सार
जालंधर में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए धमाके में बड़ा खुलासा हुआ है। सफेद टीशर्ट पहने आतंकी ने धमाके की वारदात को अंजाम दिया था। संदिग्ध बीएसएफ हेडक्वार्टर के निकट एक होटल में ठहरा था, जो विस्फोट के बाद से गायब है। होटल के सीसीटीवी से पुलिस को कई अहम इनपुट मिले हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Jalandhar Blast Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जालंधर में पांच मई की रात करीब 8 बजे बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुआ धमाका अब एक बड़े आतंकी षड्यंत्र के रूप में सामने आ रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि सफेद टीशर्ट पहने आतंकी ने इस वारदात को अंजाम दिया और विस्फोट के बाद वहां से फरार हो गया।
हैरानी की बात यह है कि विस्फोटक स्थल से मात्र 10 कदम की दूरी पर पंजाब पुलिस का नाका लगा हुआ था, फिर भी हमलावर बड़े आराम से निकल गया। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात को दो युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है।
2 of 8
जालंधर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
जांच एजेंसियों के अनुसार, हमलावरों ने हाई-सिक्योरिटी जोन के बाहर लोकेशन को सॉफ्ट टारगेट के तौर पर चुना, ताकि शक भी कम हो और सुरक्षा प्रतिष्ठान को संदेश भी दिया जा सके। इस हमले की सबसे अहम कड़ी डिलीवरी सिस्टम का इस्तेमाल है।
3 of 8
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक डिलीवरी एजेंट अपनी रोजमर्रा की ड्यूटी के तहत बीएसएफ मुख्यालय पार्सल देने पहुंचा था। सुरक्षा नियमों के चलते उसे स्कूटी बाहर खड़ी करनी पड़ी। यह डिलीवरी बॉय जांच में साफ निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि बीएसएफ के पास स्थित शराब के ठेके से कुछ कदम की दूरी पर सफेद टीशर्ट पहने युवक गायब हो गया। वह पहले हाथ में लिफाफा लेकर आता है और स्कूटी के पास रखकर तेजी से पैदल निकल जाता है। जांच में यह भी सामने आया है कि आईईडी विस्फोट के लिए रिमोट का इस्तेमाल किया गया है। यह सटीक टाइमिंग बताती है कि हमलावर ने पहले से रेकी की थी।
विज्ञापन
5 of 8
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से मिले कई अहम सुराग
जांच में एक और अहम तथ्य सामने आया है। बीएसएफ हेडक्वार्टर के निकट एक होटल में युवक ठहरा था, जो विस्फोट के बाद से गायब है। होटल के सीसीटीवी से पुलिस को कई अहम इनपुट मिले हैं।
संदिग्ध का मोबाइल नंबर भी होटल से मिल गया है। हालांकि उसका मोबाइल बंद आ रहा है, लेकिन पुलिस ने उसका ब्यौरा निकलवा लिया है। संदिग्ध ने होटल में कमरा किराए पर लिया था और अपनी आईडी भी दी थी। यह आईडी पंजाब के बाहर की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।