{"_id":"69fab8834b08d4f869060728","slug":"explosion-occurred-near-bsf-headquarters-in-jalandhar-on-anniversary-of-operation-sindoor-2026-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जालंधर में धमाका: उड़ गई स्कूटी, एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई आवाज; बड़ा सवाल- क्या पहले से रखा था विस्फोटक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में धमाका: उड़ गई स्कूटी, एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई आवाज; बड़ा सवाल- क्या पहले से रखा था विस्फोटक?
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 06 May 2026 10:00 AM IST
सार
ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका हुआ। इसमें स्कूटी उड़ गई। काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई। धमाके से लोग दहशत में है।
विज्ञापन
1 of 8
jalandhar blast
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जालंधर में ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर मंगलवार शाम करीब 8:15 बजे बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास जबरदस्त धमाका हुआ। एक एक्टिवा स्कूटी विस्फोट से उड़ गई। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट इतना तेज था कि बीएसएफ हेडक्वार्टर की दीवारें तक हिल गईं। कुछ पल के लिए किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।
स्कूटी एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है। स्कूटी में रखे किसी विस्फोटक के फटने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीमें जालंधर में ब्लास्ट वाली जगहों के लिए रवाना हो गई हैं, जहां उनके जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है ताकि जानकारी इकट्ठा की जा सके और जांच में पंजाब पुलिस की मदद की जा सके।
2 of 8
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, गुरप्रीत नाम का युवक कोरियर डिलीवरी के लिए बीएसएफ मुख्यालय आया था। वह अपनी स्कूटी बाहर खड़ी कर अंदर पार्सल देने गया लेकिन कुछ ही देर बाद पीछे खड़ी उसी स्कूटी में जबरदस्त धमाका हो गया। अधिकारी इस बात से इन्कार नहीं कर रहे हैं कि यह एक आतंकी घटना हो सकती है।
घटना के तुरंत बाद बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को सील कर दिया गया और फॉरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने काउंटर इंटेलिजेंस को मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं।
3 of 8
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआती तौर पर इसे गंभीर सुरक्षा चूक भी माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब हर एंगल से पड़ताल कर रही हैं कि क्या स्कूटी में पहले से विस्फोटक रखा गया था? अगर हां, तो किसने और कब? क्या गुरप्रीत खुद निशाने पर था या बीएसएफ मुख्यालय? यह भी अहम सवाल है कि गुरप्रीत के कोरियर लेकर आने की जानकारी किन-किन लोगों तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना इसलिए भी ज्यादा चिंता बढ़ा रही है क्योंकि हाल ही में चंडीगढ़ में रहस्यमयी धमाका और पटियाला में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आ चुकी हैं। इन सभी घटनाओं को जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे एक संगठित नेटवर्क या बड़ी साजिश की आशंका से इन्कार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, अधिकारी अभी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन एक बात साफ है कि यह धमाका सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा अलर्ट है। आने वाले दिनों में जांच के खुलासे तय करेंगे कि यह सिर्फ लापरवाही थी या फिर किसी बड़ी साजिश की खतरनाक शुरुआत।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।