फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई फरार हो चुका है दिल्ली हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू, नजदीकी ने किए कई सनसनीखेज खुलासे   

Sat, 30 Jan 2021 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Jan 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi violence: Deep Sidhu has fled to Mumbai
Deep sidhu - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में एनआईए और दिल्ली पुलिस दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार, सिद्धू मुंबई भाग चुका है। वहीं सिद्धू के एक नजदीकी ने उसके बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। सिद्धू किसान आंदोलन की आड़ में तीसरा फ्रंट खड़ा करके अपनी राजनीति चमकाना चाहता था। 
Delhi violence: Deep Sidhu has fled to Mumbai
लाल किले पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को असफल करने के मकसद से ही पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने 26 जनवरी को लाल किले में झंडा फहराने के लिए किसान युवाओं को भड़काया था। 



इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस के साथ किसानों का टकराव भी हुआ था। इसके बाद किसानों ने दीप सिद्धू का विरोध किया तो वह दिल्ली से भागकर राजपुरा के शंभू बार्डर के नजदीक स्थित अपने दोस्त के होटल में पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार, 26 जनवरी की रात होटल में रुकने के बाद 27 जनवरी की सुबह सिद्धू सड़क मार्ग से मुंबई चला गया। 

Delhi violence: Deep Sidhu has fled to Mumbai
Deep sidhu - फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्रों के अनुसार, किसान आंदोलन की आड़ में दीप सिद्धू ने 2022 चुनाव के लिए तीसरे फ्रंट को खड़ा करना था। दीप सिद्धू की ओर से किसान आंदोलन की शुरुआत में शंभू बार्डर पर धरना लगाया गया था लेकिन सिद्धू धरने में कम बल्कि बॉर्डर के नजदीक अपने साथी के बने होटल में ज्यादा रहता था। वहां पर वह अपने साथी समेत दिल्ली से जुडे़ कुछ लोगों से फोन पर बात कर आदेश हासिल करता था और उन्हीं आदेशों पर ही वह धरने में गर्मख्याली बातें करता था। सिद्धू ने उन्हें बताया कि वह 2022 में किसान आंदोलन की आड़ में तीसरा फ्रंट खड़ा कर पंजाब में चुनाव लडे़गा तो वह पीछे हट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi violence: Deep Sidhu has fled to Mumbai
दीप सिद्धू - फोटो : Social Media
सूत्र ने दावा किया कि सिद्धू किसान आंदोलन की आड़ में तीसरा फ्रंट खड़ा करके अपनी राजनीति चमकाना चाहता था। लाल किला घटना उसी साजिश का हिस्सा है। आंदोलन के शुरुआती दौर में किसान दिल्ली की तरफ जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोका था लेकिन दीप सिद्धू सबसे पहले दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गया था। सिद्धू ने यह बात खुद स्वीकार की थी कि वह पुलिस अफसर की सहायता से ही दिल्ली में पहुंचा था। 
विज्ञापन
Delhi violence: Deep Sidhu has fled to Mumbai
दीप सिद्धू- लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली में किसान आंदोलन की शुरुआत में दीप सिद्धू ने अपना एक पंजाबी वेब चैनल बनाया जो लगातार उसे और लक्खा सिधाना को प्रमोट करता आ रहा था। उक्त चैनल को सिद्धू ने अपने खास मकसद के लिए चलाया था। इस चैनल को चलाने के लिए उसे विदेशों से भारी भरकम फंड प्राप्त हुआ है जो उसके दोस्त की एक प्राइवेट कंपनी के खाते में आया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed