फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाजवाब : कोरोना टीकाकरण बढ़ाने के लिए यहां हुआ नया प्रयोग, चार गुना बढ़ा आंकड़ा, खुश लोग बोले-ये अच्छा है

Sat, 27 Mar 2021 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Mar 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ाने के लिए नया प्रयोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में कोविड-19 का यूके स्ट्रेन आने के बाद प्रशासन और सेहत विभाग बराबर प्रयास कर रहा है कि लोग ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाएं, लेकिन सोशल मीडिया में चल रहीं अफवाहों के चलते लोग इससे परहेज कर रहे थे। बढ़ते मामलों के बीच कोरोना टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए जिला गुरदासपुर में एक नया प्रयोग किया गया। गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इश्फाक ने सेहत विभाग के साथ मिलकर नई योजना बनाई। उनका यह आइडिया हिट रहा और पहले ही दिन टीकाकरण चार गुणा बढ़ गया। प्रयोग के तौर पर शुक्रवार को जिले में धार्मिक स्थलों पर टीकाकरण कैंप लगाए गए, जहां दर्शन करने आए लोगों ने पहले माथा टेका, फिर वहीं टीका लगवा लिया। इससे लोग भी खुश दिखे। सभी ने कहा कि ये तो एक पंथ दो काज हो गया। टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ने से जिला प्रशासन भी गदगद है। डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इश्फाक ने कहा कि इस आंकड़े को अब हम 20 हजार रोजाना तक ले जाएंगे। अब धार्मिक स्थलों पर से टीकाकरण कैंप रोज सुबह साढ़े 9 से शाम साढे़ 5 बजे तक लगाए जाएंगे। 

 
Corona Vaccination stared at Religious places at Gurdaspur of Punjab
गुरदासपुर में धार्मिक स्थल पर लगा टीकाकरण कैंप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को किसानों की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसलिए लोगों ने बाहर की आवाजाही टाल दी। गुरदासपुर प्रशासन ने इस मौके का फायदा उठाया और धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के लिए लोगों की बढ़ी तादाद को देखते हुए तुरंत वहां कैंप लगा दिए। स्वास्थ्य विभाग के मुलाजिमों ने लोगों से मनुहार की तो कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग भी तुरंत तैयार हो गए। एक ही दिन में गुरदासपुर में टीकाकरण का आंकड़ा 2800 से बढ़कर 8732 हो गया। प्रशासन ने अब इस आंकड़े को 20 हजार प्रतिदिन तक लेकर जाने का लक्ष्य रखा है। 
 
Corona Vaccination stared at Religious places at Gurdaspur of Punjab
गुरदासपुर में धार्मिक स्थल पर लगा टीकाकरण कैंप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हनुमान मंदिर व गीताभवन मंदिर में लगे कैंप में टीकाकरण करवाने वाले तिलक राज, अजय व रानी ने बताया कि उनके लिए तो एक पंथ दो काज हो गया। पहले वे लोगों की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों के चलते टीका नहीं लगवा रहे थे और न ही उन्हें पता था कि टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, लेकिन जब सुबह माथा टेकने आए तो भगवान ने जैसे उनकी मन की बात सुन ली। तत्काल उनका रजिस्ट्रेशन कर वहीं पहली डोज लगा दी गई। इसी तरह गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में माथा टेकने आए निरंजन सिंह को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्होंने एनाउंसमेंट सुनी तो तत्काल वहां पहुंचे और पहला टीका लगवाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccination stared at Religious places at Gurdaspur of Punjab
टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिले में करीब 47 वैक्सीनेशन सेंटर है, जिसमें 10 सेंटर गुरदासपुर तथा 10 सेंटर बटाला में हैं। इसके अलावा कई निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन लगाई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर की ओर से गुरुवार देर शाम नोटिफिकेशन जारी की गई और धार्मिक स्थानों का चयन कर वहां टीम भेजी गई तो टीकाकरण के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। - डॉ. विजय, सिविल सर्जन, गुरदासपुर  
 
विज्ञापन
Corona Vaccination stared at Religious places at Gurdaspur of Punjab
गुरदासपुर के डीसी मोहम्मद इश्फाक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस तरह पंजाब में यूके स्ट्रेन फैल रहा है, सबसे ज्यादा खतरा युवाओं को है। इसलिए जो भी लोग टीका लगाने की शर्तें पूरी करते हैं, उन्हें तत्काल टीका लगाना चाहिए। इसके लिए धार्मिक स्थानों पर कैंप लगाए गए तो लोगों ने बेहद रुचि दिखाई। अब तक जिले में करीब आठ लाख लोगों को टीका लग चुका है। प्रशासन के पास लगभग 30 हजार डोज उपलब्ध है तथा एक लाख डोज का और आर्डर दे दिया गया है। - मोहम्मद इश्फाक, डिप्टी कमिश्नर, गुरदासपुर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed