{"_id":"68983dc8fd8af4b3050967b5","slug":"kulgam-encounter-i-dont-know-when-enemy-bullet-will-hit-my-chest-martyr-harminder-last-video-call-to-mother-2025-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kulgam Encounter: 'कुछ नहीं पता, कब मेरी छाती में दुश्मन की गोली लग जाए...' हरमिंदर ने की थी आखिरी वीडियो कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kulgam Encounter: 'कुछ नहीं पता, कब मेरी छाती में दुश्मन की गोली लग जाए...' हरमिंदर ने की थी आखिरी वीडियो कॉल
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहगढ़ साहिब
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:35 PM IST
सार
कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए फतेहगढ़ साहिब के हरमिंदर सिंह ने परिवार को वीडियो कॉल की थी। हरमिंदर एक दिन पहले से बार-बार वीडियो कॉल करके हंस हंस कर बातें कर रहा था। वह कह रहा था कि कुछ नहीं पता कब मेरी छाती में दुश्मन की गोली लग जाए।
विज्ञापन
1 of 7
Kulgam Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए हरमिंदर सिंह ने एक दिन पहले अपनी मां गुरमीत कौर को वीडियो कॉल की थी। बलिदानी ने वहां की मौजूदा स्थिति के बारे में भी अपनी मां को बताया था। उसने मां को बताया था कि आतंकवादियों ने उन्हें चारों ओर से घेरा हुआ है।
चाचा दर्शन सिंह ने भी भरे गले से बताया कि हरमिंदर के पिता ने उसे कई बार कहा था कि बेटा तुम शादी कर लो पर उसने कहा कि वह फौज में सेट हो गया है। घर आकर सबसे पहले घर बनाएगा फिर शादी करेगा।
2 of 7
बलिदानी हरमिंदर सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा ने बताया कि हरमिंदर एक दिन पहले से बार-बार वीडियो कॉल करके हंस हंस कर बातें कर रहा था। वह कह रहा था कि कुछ नहीं पता कब मेरी छाती में दुश्मन की गोली लग जाए। इसलिए वह अपने परिवार के सभी सदस्यों से बात कर रहा है।
3 of 7
हरमिंदर सिंह के माता-पिता बेटे की फोटो हाथ में लेकर विलाप करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दर्शन सिंह ने कहा कि हमारे गरीब बच्चों की लाशों पर देश की सियासत हो रही है। हमारे घर की रोजी-रोटी का वह अकेला ही जरिया था। वह भी सरकारों की कमी की वजह से शहीद हो गया। शहीद के पिता मानसिक तौर पर परेशान हैं। मां का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हरमिंदर सिंह के माता-पिता बेटे की फोटो हाथ में लेकर विलाप करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उल्लेखनीय है कि शहीद हरमिंदर सिंह की घर की हालत बहुत दयनीय है, कच्चा घर, जिसकी छत टूटी हुई है और मां चूल्हे पर खाना बनाती है। हरमिंदर सिंह अपने पीछे माता पिता, छोटा भाई और एक मानसिक तौर पर बीमार छोटी बहन छोड़ गया है। घर की सारी जिम्मेदारी हरमिंदर सिंह के ऊपर थी।
विज्ञापन
5 of 7
देश के लिए शहीद हुए पंजाब के दोनों जवान।
- फोटो : संवाद
अभी तक नौ जवान जख्मी, दो आतंकी ढेर
कुलगाम के अखल में ऑपरेशन के दौरान अभी तक सुरक्षाबलों के नौ जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से केवल एक की ही शिनाख्त पुलवामा के हारिस नजीर के तौर पर हुई है जो 2023 से लश्कर-ए-तैयबा में सक्रिय था। यह मुठभेड़ पिछले शुक्रवार को शुरू हुई थी जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के अखल के एक जंगली इलाके में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।