फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये अमेरिका नहीं पंजाब है: घर के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी... देखने पहुंच रहे लोग, रोचक है एनआरआई की कहानी

Mon, 23 Jun 2025 06:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Jun 2025 06:14 PM IST
सार

तस्वीर देख कर हर कोई यही समझ रहा है कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तो अमेरिका में है, लेकिन ये तस्वीर अमेरिका की नहीं बल्कि पंजाब की है। पंजाब के मोगा में एनआरआई के घर के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है। 

विज्ञापन
Statue of Liberty atop NRI house in Moga
घर के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। - फोटो : संवाद

पंजाब देश का ऐसा राज्य है जहां अधिकांश लोग विदेश में हैं। पंजाब के एनआरआई लोग विदेश में रहकर भी पंजाब और अपने गांव से जुड़े हैं। इसका ऐसा उदाहरण मोगा में देखने को मिला है। मोगा के बाघापुराना कस्बे के गांव लंगेआना नवां के एक एनआरआई ने अपने अनोखे शौक को हकीकत में बदलते हुए अपने तीन मंजिला मकान के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को बनवाया है। एनआरआई गुरमीत सिंह के घर की छत पर 18 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को स्थापित किया गया है। अब यह मूर्ति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दूर-दूर से लोग इसे देखने भी आ रहे हैं।



55 साल के एनआरआई गुरमीत सिंह वर्ष 2006 में परिवार सहित अमेरिका (यूएस) जाकर बस गए थे। अमेरिका में उनका अपना कारोबार है। गुरमीत सिंह वर्षों से विदेश में रह रहे हैं, लेकिन उनका दिल आज भी गांव की मिट्टी से जुड़ा हुआ है। विदेश में रहते हुए उनके मन में विचार आया कि अमेरिका की प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को अपने पैतृक गांव में भी स्थान मिलना चाहिए। इसी सोच के तहत उन्होंने अपने तीन मंजिला नए घर की छत पर 18 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लगवाई। यह स्टैच्यू न केवल उनके अमेरिकी जीवन की झलक है, बल्कि उनके गांव के प्रति प्रेम और गर्व का प्रतीक भी है।

Trending Videos
Statue of Liberty atop NRI house in Moga
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को तैयार करता मूर्तिकार। - फोटो : संवाद

एनआरआई गुरमीत सिंह जाने-माने समाजसेवी भी हैं। गांव में यदि किसी को मदद की दरकार होती है तो वह सबसे पहले आगे आते हैं। फिलहाल गुरमीत सिंह अमेरिका में ही हैं और उनके घर की देखभाल उनके रिश्तेदार करते हैं। वे हर साल एक बार अपने गांव जरूर आते हैं, ताकि परिवार सहित गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव बना रहे।

Statue of Liberty atop NRI house in Moga
घर के ऊपर स्थापित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। - फोटो : संवाद

मोगा के मूर्तिकार ने बनाया स्टैच्यू

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बनाने वाले मोगा के मूर्तिकार मनजीत सिंह गिल हैं। मनजीत सिंह ने बताया कि एनआरआई गुरमीत सिंह उनके अच्छे दोस्त हैं। कुछ महीने पहले गुरमीत सिंह ने उन्हें फोन करके बताया कि वह गांव में नए मकान की छत पर 18 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लगवाना चाहते हैं। मनजीत सिंह ने स्टैच्यू को बनाने के लिए ऐसे मेटेरियल का इस्तेमाल किया है, जिससे स्टैच्यू हवा, बारिश और धूप खराब नहीं होगा। गुरमीत सिंह का सपना था कि वह अमेरिका जाकर ट्रक व्यवसाय शुरू करके अपना नाम कमाया और उसी प्रेरणा से उन्होंने अपने गांव में अमेरिका की प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लगवाने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Statue of Liberty atop NRI house in Moga
घर के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। - फोटो : संवाद

विदेश में रहकर नहीं तोड़ा अपनी मिट्टी से नाता

एनआरआई गुरमीत सिंह और उनके पूरे परिवार का लोगों की मदद करने का इतिहास रहा है। गांव में जरूरतमंदों की मदद करना उनकी प्राथमिकता रही है। विदेश में रहकर भी उन्होंने अपनी मिट्टी से रिश्ता नहीं तोड़ा। उन्होंने जहां विदेश में मेहनत करके नाम और पैसा कमाया, वहीं अमेरिका की प्रसिद्ध निशानी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को अपने गांव में स्थापित किया है।

विज्ञापन
Statue of Liberty atop NRI house in Moga
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। - फोटो : संवाद

सोशल मीडिया पर रील्स और तस्वीरें हो रही शेयर

गांव के सरपंच और एनआरआई गुरमीत सिंह के रिश्तेदार ने बताया कि गुरमीत सिंह नेक दिल इंसान हैं। वे भले ही अब विदेश में बस चुके हैं, लेकिन अपने गांव को कभी नहीं भूले। यह हमारे गांव के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने अपने घर की छत पर 18 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी स्थापित की है। यह स्टैच्यू न केवल गांव का गौरव बढ़ा रही है, बल्कि मोगा जिले में ऐसी अनोखी स्टैच्यू और कहीं नहीं है। इसे देखने के लिए दूर-दराज़ से लोग आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed