फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Moong procurement scam in MP: Fraudulent registration of farmers' fields; moong purchased cheaply from the mar

एमपी में मूंग उपार्जन घोटाला: किसानों के खेत का कराया फर्जी रजिस्ट्रेशन,बाजार से सस्ती मूंग खरीद सरकार को बेची

Wed, 09 Sep 2026 04:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 09 Sep 2026 04:17 PM IST
सार

रायसेन में मूंग उपार्जन में फर्जीवाड़े के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें सहकारी समिति के तीन कर्मचारियों ने किसानों के खेत का फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद किसानों के नाम पर करीब 13 लाख रुपए का अनुचित लाभ कमाया। हद तो यह है कि किसानों के उनके खेत के रजिस्ट्रेशन की जानकारी ही नहीं थी। 
 

विज्ञापन
Moong procurement scam in MP: Fraudulent registration of farmers' fields; moong purchased cheaply from the mar
EOW

विस्तार

रायसेन जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने ऐसे किसानों के खेतों का फर्जी रजिस्ट्रेशन करा दिया, जिन्होंने समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिए पंजीयन कराया ही नहीं था। इसके बाद बाजार और मंडी से सस्ती कीमत पर मूंग खरीद कर उसे किसानों के नाम पर सरकारी  उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर बेच दिया। इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बरेली तहसील निवासी रंजीत ठाकुर, श्रीराम ठाकुर और गौरव ठाकुर के समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। आरोपियों पर करीब 13 लाख 35 हजार रुपए का अनुचित लाभ कमाने और शासन को इतनी ही राशि के नुकसान पहुंचाने का आरोप हैं।  इस मामले ईओडब्ल्यू की जांच जारी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: हमीदिया की ओपीडी आज पूरी तरह बंद, स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए सड़क पर उतरे डॉक्टर, इमरजेंसी सेवाएं चालू
विज्ञापन

  
किसानों के खेत का कराया फर्जी पंजीयन
ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि जिला सहकारी बैंक रायसेन की बाड़ी शाखा के अंतर्गत आने वाली कृषक सेवा सहकारी समितियों देहरीकला, भारकच्छ कला और गूगलवाड़ा में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के मूंग उपार्जन के दौरान फर्जी पंजीयन किए गए। समिति देहरीकला के कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीराम ठाकुर और कर्मचारी रंजीत ठाकुर तथा भारकच्छ कला समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने उन किसानों की जमीन का इस्तेमाल किया, जिन्होंने मूंग बेचने के लिए पंजीयन नहीं कराया था। पंजीयन के दौरान जमीन मालिक या वास्तविक कौलीदार की जगह आरोपियों ने खुद को सिकमीदार के रूप में दर्ज कर दिया। जांच में किसानों ने बताया कि उन्होंने न तो किसी को अपनी जमीन के पंजीयन की अनुमति दी थी और न ही कोई कौलीनामा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जहरीली शराब से मौतें: ‘सागर गोल्ड’ पर रोक लगाने वाले अफसर को ही नोटिस! आखिर नियमों की आड़ में कार्रवाई क्यों?


बाजार से 3 हजार से कम में खरीदी मूंग 
जांच में फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा तरीका यह सामने आया कि आरोपियों ने किसानों के खेत की उपज के बजाय बाजार, व्यापारियों और बरेली मंडी से मूंग खरीदी। यह मूंग करीब 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल से कम कीमत में खरीदी गई थी। इसके बाद इसी मूंग को समर्थन मूल्य पर सरकारी उपार्जन केंद्रों में बेच दिया गया। वर्ष 2024-25 में मूंग का समर्थन मूल्य 8,558 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि वर्ष 2025-26 में 8,682 रुपये प्रति क्विंटल था। यानी बाजार से सस्ते दाम में खरीदी गई मूंग को को कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाया गया। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: दुबई में एमपी को 53 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, सीएम बोले- वेलकम टू मध्यप्रदेश

किसानों को पता ही नहीं था उनके नाम पर मूंग बिक रही है
जांच में यह भी सामने आया कि जिन किसानों की जमीन और नाम का इस्तेमाल किया गया, उन्हें इस पूरे खेल की जानकारी तक नहीं थी। एक किसान की करीब डेढ़ एकड़ जमीन का पंजीयन दूसरे व्यक्ति के नाम पर कर दिया गया और उस पर मूंग बेच दी गई। एक अन्य किसान की पत्नी और बहू के नाम दर्ज करीब ढाई एकड़ जमीन का अलग-अलग लोगों के नाम पर पंजीयन किया गया। एक अन्य मामले में किसान की पत्नी की करीब पौने दो एकड़ जमीन का भी फर्जी पंजीयन सामने आया। खास बात यह है कि इन पंजीयनों में दर्ज बैंक खाते भी संबंधित किसानों के नहीं थे। किसानों ने जांच के दौरान स्पष्ट कहा कि उन्होंने न तो पंजीयन के लिए सहमति दी थी, न कौलीनामा दिया और न ही उन्हें इस बिक्री से कोई पैसा मिला। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव छोड़कर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के उपचुनाव स्थगित

तीन आरोपियों ने ऐसे कमाया लाखों का मुनाफा
जांच में सामने आया कि श्रीराम ठाकुर ने अपने नाम पर करीब 12.62 हेक्टेयर जमीन का पंजीयन कराकर 151.524 क्विंटल मूंग बेची। इसके बदले उसे शासन से करीब 13.15 लाख रुपये मिले, जबकि मूंग खरीदने में लगभग 4.54 लाख रुपये खर्च हुए। इस तरह करीब 8.60 लाख रुपये का लाभ कमाया गया। इसी तरह रंजीत ठाकुर ने 3.523 हेक्टेयर जमीन के पंजीयन पर 42.276 क्विंटल मूंग बेचकर करीब 3.67 लाख रुपये प्राप्त किए और करीब 2.40 लाख रुपये का लाभ कमाया। गौरव ठाकुर ने 3.428 हेक्टेयर जमीन के फर्जी पंजीयन पर 41.136 क्विंटल मूंग बेची। इसके बदले उसे करीब 3.57 लाख रुपये मिले और लगभग 2.33 लाख रुपये का लाभ हुआ। तीनों मामलों को मिलाकर करीब 13.35 लाख रुपये का अनुचित लाभ और शासन को इतनी ही राशि का नुकसान सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed