{"_id":"6aa12f5c9c744646f508dc08","slug":"interstate-illicit-liquor-syndicate-busted-in-sagar-16-arrested-over-toxic-brew-manufacturing-sagar-news-c-1-1-noi1338-4704718-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा खुलासा, नकली शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय रैकेट के 16 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा खुलासा, नकली शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय रैकेट के 16 आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Sep 2026 04:32 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:32 PM IST
सार
सागर में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने अवैध शराब के अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा किया। बण्डा और विनायका थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 16 आरोपी गिरफ्तार किए गए। नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई, जबकि मुख्य आरोपियों पर इनाम घोषित है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की बण्डा और विनायका थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
जहरीली शराब से हुई थीं मौतें6 सितंबर 2026 को सागर पुलिस को सूचना मिली थी कि बण्डा थाना क्षेत्र के कुछ गांवों में जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को अवैध शराब निर्माण और सप्लाई से जुड़े कई अहम सुराग मिले।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि बरेठी मदिरा दुकान का लाइसेंसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, रवि लखेरा ने ही अवैध शराब बनाने का तरीका सिखाया था। जन्माष्टमी से दो दिन पहले ततरवारा गांव में करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंदू उर्फ चंद्रभान सिंह राजपूत के मक्के के खेत में अवैध रूप से ‘सागर गोल्ड’ और प्लेन मदिरा के नाम से करीब 50 पेटी नकली शराब तैयार की गई थी। पुलिस के अनुसार, तैयार शराब को नौराज, गूगरा, पाटन और छापरी सहित आसपास के गांवों में सेल्समैन के माध्यम से सप्लाई किया गया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपियों ने शराब और उसके निर्माण में इस्तेमाल सामग्री को जलाकर नष्ट करने का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन
पढ़ें: कढ़ाई में शव रखकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण, देखें वीडियो
बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद
पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदू के बाड़े और मक्के के खेत से 164 खाली क्वार्टर, 27 लीटर अमानक शराब, करीब 170 ढक्कन, 150 लेबल, फेवीकोल, टेप और 11 कार्टून गत्ते सहित अन्य सामग्री बरामद की है। बण्डा थाना क्षेत्र के मामले में कुल 62.4 लीटर और विनायका थाना क्षेत्र में 189.72 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बण्डा मामले में मनोहर लोधी, दिनेश लोधी, जुझार सिंह, राजा, अनिकेत, रविन्द्र, आकाश और गोविन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विनायका थाना क्षेत्र के मामले में अरविन्द यादव, भगवान सिंह, मानसिंह, चंदू उर्फ चंद्रभान सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र, सोहन, रोहित शिवहरे और राघवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य आरोपी फरार
अवैध शराब के इस कारोबार के मुख्य सूत्रधार बताए जा रहे बरेठी दुकान के लाइसेंसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर, अंतरराज्यीय तस्कर रवि लखेरा और शिवान्जय ठाकुर अभी फरार हैं। पुलिस ने मनीष लोधी और रवि लखेरा की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
