फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संकट में फेसबुक की इस नई इमोजी का खूब इस्तेमाल कर रहे युवा, शेयर किए अपने अनुभव

Tue, 05 May 2020 06:52 PM IST
ishwar ashish अक्षय कुमार/अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
youths are loving the new emoji on facebook
फेसबुक ने केयर की नई इमोजी जोड़ी
कोरोना संक्रमण में हर किसी को अपनों की चिंता है। लोग एक-दूसरे का हाल जानने, घर में रहने का सुझाव देने के लिए कई माध्यमों का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें फोन के साथ-साथ सोशल साइट्स का भी खूब प्रयोग हो रहा है। इसी बीच फेसबुक ने अपनी इमोजी की संख्या पांच से बढ़ाकर छह कर दी है। उसने इसमें केयर की नई इमोजी जोड़ी है, जो इस समय युवाओं को काफी भा रही है। इस समय सोशल साइट का सामान्य दिनों से अधिक प्रयोग भी हो रहा है।


 
youths are loving the new emoji on facebook
युवाओं के साथ अन्य आयु के लोग भी इसका काफी प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे समय में जब कोरोना संक्रमण को लेकर सभी डरे व सतर्क हैं तो इसके माध्यम से वे अपने परिचितों को केयर करने का मैसेज भी दे रहे हैं। सामान्य इमोजी की जगह लोगों की पोस्ट पर इसका अधिक प्रयोग हो रहा है। इस इमोजी के बीच में दिल बना है जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का भी मैसेज दे रही है। 
 
youths are loving the new emoji on facebook
सुधाकर पुष्कर। - फोटो : amar ujala
नई इमोजी काफी आकर्षित कर रही है। हमें इस विपरीत परिस्थितियों में अपनों की चिंता तो है ही। ये हमारा संदेश सही से पहुंचाने का काम करेगी। - सुधाकर पुष्कर, शोधार्थी, बीबीएयू 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
youths are loving the new emoji on facebook
विदुषी मिश्रा। - फोटो : amar ujala
पहले हम एक-दूसरे को व्हाट्सएप पर केयर रखने का मैसेज भेजते थे। अब फेसबुक पर एक इमोजी से काम हो रहा है। हमारे ग्रुप की सारी दोस्त इसका खूब प्रयोग कर रही हैं। - विदुषी मिश्रा, छात्रा, एमबीबीएस     
 
विज्ञापन
youths are loving the new emoji on facebook
अतुल सिंह। - फोटो : amar ujala
इस समय फेसबुक के माध्यम से युवा अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए नई इमोजी का प्रयोग कर रहे हैं। आज जब हम एक-दूसरे से दूर हैं तो ये एक इमोजी हमारे एक साथ होने का मैसेज देने का काम कर रही पर है। - अतुल सिंह, लखनऊ यूनिवर्सिटी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed