फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   84-year-old grandfather looking for a bride

Lucknow News: 84 साल के नाना को दुल्हन की तलाश

Mon, 14 Sep 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 14 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
84-year-old grandfather looking for a bride
लखनऊ। करोड़ों की संपत्ति और दो मंजिला मकान होने के बावजूद 84 वर्षीय नाना को जिंदगी में एक साथी की कमी खल रही थी। कोविड के दौरान पत्नी का साथ छूटा तो बेटों ने भी किनारा कर लिया। मध्य प्रदेश के विदिशा से नाना अपने नाती के साथ लखनऊ पहुंचे। मकसद था उम्र की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशना। मौका था अनुबंध संस्था की ओर से पारा के एक बरातघर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक जीवनसाथी परिचय सम्मेलन का।
विज्ञापन

सम्मेलन में 50 से 80 वर्ष की उम्र के 90 बुजुर्ग पहुंचे। इनमें 75 पुरुष और सिर्फ 15 महिलाएं थीं। तलाकशुदा, अविवाहित और जीवनसाथी खो चुके बुजुर्गों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और अपनी जिंदगी के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


30 साल अकेले काटे, अब चाहिए साथ
दिल्ली की 55 वर्षीय महिला पति की मौत के बाद करीब 30 साल से अकेली रह रही हैं। बेटे बड़े हुए तो अलग रहने लगे। अब जिंदगी की ढलती शाम में किसी ऐसे साथी की तलाश है, जिसके साथ बैठकर दो बातें की जा सकें। वह दोस्त के साथ सम्मेलन में पहुंचीं और कई लोगों से मुलाकात की। बताया कि पास बैठकर कोई बात सुनने वाला हो तो जिंदगी आसान हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप की सेवा में बीती उम्र
प्रयागराज से आई महिला ने बताया कि बूढ़े मां-बाप की सेवा में उम्र बीत गई। पिता ने कुछ संपत्ति उनके नाम की तो भाइयों ने दूरी बना ली। कुछ माह पहले गंभीर बीमारी हुई लेकिन हाल पूछने वाला कोई नहीं था। अस्पताल में अकेलेपन ने उन्हें साथी की जरूरत का एहसास कराया। बताया कि दूसरे प्रदेशों में हुए सम्मेलन में जा चुकी हैं पर तलाश पूरी नहीं हुई।


बर्दाश्त नहीं होती अपनों की अनदेखी

उन्नाव के 67 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को 42 हजार रुपये पेंशन मिलती है। बेटियों की शादी हो चुकी है। घर-जमीन और लखनऊ में मकान भी है लेकिन परिवार की उपेक्षा से अकेलापन भारी पड़ रहा है।

समाज की बंदिशें रोक रहीं महिलाओं का रास्ता
महिलाओं की कम संख्या पर संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सोच और बंदिशें उन्हें इस उम्र में दोबारा रिश्ता बनाने से रोकती हैं। अध्यक्ष नटूभाई पटेल, सचिव किन्नारी लखानी और अरिहंत राय जैन ने बताया कि लखनऊ में संस्था का यह पहला सम्मेलन था। इसके साथ ही संस्था के आयोजनों की संख्या 100 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed