रानी लक्ष्मीबाई के गेटअप में तिरंगे में सजीं और अपनी परफॉर्मेंस के जरिए नारी सशक्तीकरण का संदेश देतीं अनामिका वोहरा के सिर तीज क्वीन का ताज सजा। वहीं अपने अंदाज और परफॉर्मेंस से लोगों का मन मोह लेने वाली गीता सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। स्वच्छता का संदेश देतीं सफेद रंग में तैयार संतोष विश्नोई ने तीसरा स्थान हासिल किया।
2 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
मौका था बुधवार को अमर उजाला की ओर से आलमबाग स्थित होटल पिकेडली में आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम- तीज क्वीन प्रतियोगिता’ का। देशभक्ति और सावन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
3 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
एक ओर जहां महिलाओं ने देशभक्ति के गीत गाकर महफिल को राष्ट्र भावना ने भर दिया वहीं दूसरी ओर सिंगिंग, डांसिंग और रोमांचक गेम्स खेलकर खूब मस्ती भी की।
4 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता नीलम सिंह व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रम का सिलसिला। सबसे पहले तीज क्वीन प्रतियोगिता के लिए पहले राउंड में देशभक्ति थीम पर तैयार 50 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा।
5 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
निर्णायक मंडल में मौजूद मुख्य अतिथि नीलम सिंह, व विशिष्ठ अतिथियों में मौजूद फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर अनुपमा राग, संयुक्त सचिव एलडीए ऋतु सुहास, सामाजिक कार्यकर्ता रीना सिंह, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के को-चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह, सोशल वर्कर सीमा मोदी व लैक्मे सैलून व लैक्मे अकादमी की प्रसिद्ध सौन्दर्य विशेषज्ञ अनीता मिश्रा ने दूसरे चरण के लिए 15 प्रतिभागियों का चयन किया।