राजधानी लखनऊ में ठंड ने पहाड़ों जैसी सर्दी का एहसास करवाना शुरू कर दिया है। सुबह व रात में तापमान नीचे जाने से लोग अलाव जलाने व हीटर के सामने बैठने को मजबूर हो रहे हैं। शनिवार सुबह भी ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटी। हालांकि, दोपहर धूप निकल आने से राहत मिली।
{"_id":"5c1df056bdec2256b73ee9c4","slug":"weather-of-last-few-days-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में गलन भरी ठंड ने कराया पहाड़ों जैसी सर्दी का एहसास, दोपहर में धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में गलन भरी ठंड ने कराया पहाड़ों जैसी सर्दी का एहसास, दोपहर में धूप से मिली राहत
Sat, 22 Dec 2018 01:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : डेमो
इसके पहले शुक्रवार को भी गलन भरी ठंड से शहरी परेशान रहे। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ। पछुआ हवा के बर्फीले झोंकों ने पूरे दिन लोगों को ठिठुरन का एहसास करवाया। वहीं, शाम को अचानक बढ़ी गलन से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाए।
मौसम
- फोटो : amar ujala
रुक-रुक कर चलती पछुआ हवा के झोंकों के चलते धूप के बावजूद दिन का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों से आ रहे बर्फीली हवा के झोंकों से राजधानी समेत आसपास के इलाकों का दिन और रात का पारा सरका है। अभी प्रदेश में ड्राई वेदर कंडीशन सक्रिय है। इसके चलते दिन में धूप तो खिलती रहेगी लेकिन पछुआ के झोंकों के चलते पारा सामान्य से दो या तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हो सकती है। सुबह धुंध जारी रहेगी।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
पिछले पांच दिनों में पारे की चाल
तारीख अधिकतम न्यूनतम
21 दिसंबर 22.3 04.8
20 दिसंबर 23.3 05.9
19 दिसंबर 22.3 05.9
18 दिसंबर 24.2 07.4
17 दिसंबर 24.3 07.5
तारीख अधिकतम न्यूनतम
21 दिसंबर 22.3 04.8
20 दिसंबर 23.3 05.9
19 दिसंबर 22.3 05.9
18 दिसंबर 24.2 07.4
17 दिसंबर 24.3 07.5