{"_id":"5d3033148ebc3e6cdb2e8889","slug":"weather-forecast-in-month-of-july-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुलाई में हुई सामान्य से अधिक बारिश, मौसम विज्ञानी बोले-तीन चार दिन बाद फिर झमाझम के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में हुई सामान्य से अधिक बारिश, मौसम विज्ञानी बोले-तीन चार दिन बाद फिर झमाझम के आसार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Jul 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जुलाई के पहले पखवारे में दिन-रात हुई झमाझम बारिश ने लखनऊवासियों को खूब भिगोया। जुलाई की शुरुआत में कम बरसात का राग गा रहे बारिश के आंकड़ों ने सामान्य से ज्यादा बारिश का रिकाॅर्ड बनाया। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो 16 जुलाई तक राजधानी में सामान्य से 40 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार तीन-चार दिन बाद फिर से झमाझम के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 16 जुलाई को शाम तक राजधानी में 278.5 मिमी. बारिश (सामान्य 199.2 मिमी. बारिश) रिकाॅर्ड की गई। इन सबके बीच बुधवार को दिन भर उमस के बीच बादलों की लुकाछिपी के तेवर जारी रहे
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
सुबह आते-जाते बादलों के बीच दिन की शुरुआत हुई, लेकिन धूप ने बाद में पारा चढ़ाया तो उमस ने भी परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान तेजी दिखाते हुए 33.6 से 36 डिग्री तक जा पहुंचा। ये सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम पारा 26.4 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
21-22 से फिर से जोरों पर आएगा बारिश का दौर
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो तीन दिनों तक सामान्य मौसम जारी रहने के बाद रविवार या सोमवार से बारिश का दौर फिर से जोरों पर आने के आसार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बुधवार को बताया कि चूंकि मानसूनी गतिविधियां इन दिनों सुस्त पड़ी हुई हैं। 21 जुलाई के बाद से मौसमी बदलावों के चलते इनमें तेजी आ सकती है, फिर से राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जोरों पर आने के आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।