फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन को नियंत्रित रखना आपकी मुट्ठी में, बस ध्यान दें कुछ जरूरी बातों पर

Wed, 17 Jul 2019 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Jul 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
tips for weight loss by dr. smita singh
मोटापा - फोटो : अमर उजाला

अपने वजन को कम करना या नियंत्रित रखना आपकी मुट्ठी में है। कई बार ऐसा होता है कि बदली लाइफस्टाइल में हम न तो अपनी डाइट पर ध्यान दे पाते हैं न ही एक्सरसाइज पर। फिजिकल एक्टिविटीज की कमी के कारण वजन बढ़ना बड़ी समस्या बनती जा रही है। अगर महज खानपान पर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो काफी हद तक आप अपने वजन को बड़ी आसानी से नियंत्रित रख सकती हैं। दिन में 3 से 3.5 लीटर पानी जरूर पिएं।



 

tips for weight loss by dr. smita singh
डॉ स्मिता सिंह - फोटो : अमर उजाला

खाने में गैप अच्छा नहीं
वजन कम करने के नाम पर खाने में गैप करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए समय का खाना छोड़ देते हैं। लेकिन खाना छोड़ने से महज शरीर में न्यूट्रीएंट्स की कमी होती है और कमजोरी आती है। इससे वजन कम नहीं होता बल्कि बढ़ता है।

tips for weight loss by dr. smita singh
प्रतीकात्मक तस्वीर

तेल और नमक है जरूरी, लेकिन कम
एक भ्रम है कि अगर वजन को कम करना है तो तेल बिलकुल न लें। यह गलत है। विटामिन ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई व विटामिन-के फैट सॉल्युबल विटामिन होते हैं। ऐसे में तेल बिलकुल न लेने से यह विटामिन शरीर में एब्जॉर्ब नहीं हो पाते। इस कारण से भी वजन को नियंत्रित रखने में मुश्किल होता है। इसलिए डाइट में प्रतिदिन 1 से डेढ़ टी स्पून ऑयल जरूर लें। बेहतर होगा कि खाने में सरसों का तेल इस्तेमाल करें। कच्चा घी भी सेहत के लिए बेहतर है। अपनी डाइट से चीनी के हर रूप को दूर ही रखें। इसके अलावा आलू, शकरकंद समेत स्टार्च युक्त पदार्थों का सेवन भी न करें। अगर ले रही हैं तो फ्राइड तो बिलकुल न लें। आधी कटोरी तक चावल सप्ताह में 2-3 बार ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for weight loss by dr. smita singh
नॉनवेज - फोटो : अमर उजाला

नॉनवेज ओेके, लेकिन तेल-मसाले और रेड मीट से रखें दूरी
अगर आप नॉन वेजेटेरियन हैं तो डाइट में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। याद रहे कि जितनी कैलोरीज नॉन वेज में होती है, ठीक उतनी ही कैलोरीज शोरबे में भी होती हैं। ऐसे में नॉनवेज बिना शोरबे या कम तेल-मसाले वाला ही खाएं। नॉनवेज में भी चिकन, मछली अंडा ही लें। मटन या रेड मीट कम ही लें, इससे वजन बढ़ता है।

विज्ञापन
tips for weight loss by dr. smita singh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फाइबर युक्त भोजन से पेट भरें, लेकिन कैलोरीज रहित
वजन कम करने के लिए खाली पेट रहना कोई उपाय नहीं, बल्कि ऐसे फूड लेने चाहिए जो लो कैलोरीज हों। ऐसे में फाइबर रिच डाइट सबसे बेहतर होती है। हरी साग-सब्जियां, फल और अंकुरित अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें कैलोरीज कम होती हैं और विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। खास बात यह है कि इनको पेट भर खाने से भी कैलोरीज नहीं जातीं। इसी तरह अलसी समेत अन्य बीज भी प्रोटीन, फाइबर और गुड फैट से भरपूर होते हैं। यह फूड्स शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाते हैं जो वजन कम करने में मददगार होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed