अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव का असर यूपी के एक छोटे से गांव में दिखाई दिया। डोनाल्ड ट्रंप की जीत से लखनऊ से 40 किमी दूर स्थित जबरौली के गांववाले दुखी हैं। देखें पूरा मामला...
मोहनलालगंज इलाके जबरौली गांव के लोग हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए दुआएं कर रहे थे। उन्हें भले ही अमेरिकी चुनाव का एबीसी न पता हो पर वह पल-पल का अपडेट टीवी पर लेते रहे।
3 of 7
हिलेरी के लिए हवन
- फोटो : amar ujala
हिलेरी अमेरिका की राष्ट्रपति बनें इसके लिए वहां हवन भी किया गया।
4 of 7
जबरौली गांव के लोग
- फोटो : amar ujala
गांव के प्रधान रमेशचंद्र ने बताया कि हमलोगों को पूरी उम्मीद थी कि हिलेरी की जीत होगी। हमने तो इसके लिए तैयारी भी कर ली थी लेकिन चुनाव के नतीजे आने पर हमें काफी निराशा हुई।
5 of 7
जबरौली में बिल क्लिंटन
- फोटो : amar ujala
दरअसल जुलाई 2014 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी संस्था क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन की तरफ से जबरौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और उन्होंने इस गांव को गोद भी लिया था। इसीलिए गांववालों को उम्मीद थी कि हिलेरी जीतीं तो उनके गांव का विकास भी होगा।