{"_id":"57a1e9584f1c1bf7702b9c16","slug":"unknown-lover-gives-poison-to-school-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्ची की बोतल में मिला दी फिनायल, आखिर क्यों जान लेने पर तुला है एक ‘अंजान शख्स’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची की बोतल में मिला दी फिनायल, आखिर क्यों जान लेने पर तुला है एक ‘अंजान शख्स’
Sat, 06 Aug 2016 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बच्ची की जान लेने की कोशिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के एक स्कूल में एक अंजान शख्स ने कक्षा आठ बच्ची की पानी की बोतल में फिनायल मिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। बच्ची का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बच्ची के परिवारवालों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
घटना की जानकारी देते हुए बच्ची के चाचा ने बताया, विकासनगर के सेंट फ्रैंडलिस स्कूल में पढ़ने वाली उनकी भतीजी को पिछले एक महीने से कोई अंजान शख्स परेशान कर रहा है। वह पहले भी बच्ची की जान लेने की कोशिश कर चुका है।
3 of 6
बच्ची के बैग में मिला लेटर
- फोटो : amar ujala
परिजनों बच्ची के बैग से मिला एक लेटर दिखाया जिसमें लिखा है, तुम्हें नुकसान पहुंचाने का दुख है लेकिन मैंने तुम्हें प्यार किया, तुमने मुझे धोखा दिया और तुम्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बच्ची के बैग में मिला लेटर
- फोटो : amar ujala
बच्ची के चाचा ने तहरीर में बताया कि पहले कई बार ये शख्स बच्ची के बैग में लेटर और आपत्तिजनक सामान रख चुका है। मामले की शिकायत स्कूल में की गई तो प्रिंसिपल ने आश्वासन दिया कि जांच करके दोषियों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया, पंद्रह दिन पहले किसी ने उसकी कलाई पर ब्लेड से वार किया। वह भीड़-भाड़ में पहचान नहीं पाई कि ऐसा किसने किया। इस बात की फिर शिकायत स्कूल प्रशासन से कर दी गई।
विज्ञापन
5 of 6
बच्ची की जान लेने की कोशिश
- फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह बच्ची स्कूल गई इसके बाद उसके परिवारवाले इस केस के बारे में जानकारी लेने स्कूल पहुंचे। वहां किसी ने जानकारी दी कि उनकी भतीजी को किसी ने जहर दे दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।