फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटेज से सामने आया सच, बाइक पर खड़े होकर मारी थी गोली, घर आते समय मोबाइल पर बातचीत कर रहा था शरद

Thu, 25 Jul 2019 03:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jul 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
truth behind the murder of engineer in lucknow
शरद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ठाकुरगंज के आजादनगर में एचसीएल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरद निगम (32) की सुपारी देकर हत्या कराने का संदेह गहराता जा रहा है। वारदात स्थल के पास से मिले एक सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि शरद के पीछे एक दूसरी बाइक थी। जिस पर दो बदमाश थे। एक पीछे बैठा था। जो करीब पहुंचते ही चलती बाइक पर खड़ा हो गया और शरद को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली शरद के बाएं तरफ कंधे से सीने तक पहुंच गई। इसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में 11 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें एक करीबी रिश्तेदारी की युवती भी शामिल है।


ठाकुरगंज के कैंपबेल रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एचसीएल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरद निगम (32) की गोली मारकर हत्या कर दी। शरद ऑफिस से घर लौट रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने घर से चंद कदम पहले ही वारदात को अंजाम देकर फरार हुए। घायल बेटे को पिता लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

truth behind the murder of engineer in lucknow
वारदात के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा के मुताबिक, आजाद नगर के वंशी विहार कॉलोनी निवासी राजेश निगम के इकलौते बेटे शरद की घर से चंद कदम पहले मंगलवार देर रात करीब 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह सुल्तानपुर रोड स्थित एचसीएल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर तैनात था। पुलिस के मुताबिक, जिन बदमाशों ने शरद को गोली मारी वह पेशेवर हत्यारे हैं। आशंका है कि शरद की हत्या के लिए किसी ने सुपारी दी है। बुधवार को इस संबंध में एक करीबी रिश्तेदारी की युवती सहित 11 लोगों से पूछताछ की गई। इसमें सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने विवेचना आगे बढ़ा रही है। वहीं, सामने आया है कि घर आते समय शरद मोबाइल फोन पर किसी युवती से बातचीत कर रहा था।


 
truth behind the murder of engineer in lucknow
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पास के दुकानदार ने उठाया
पुलिस के मुताबिक, वारदात के तत्काल बाद मौके पर मो. फरीद पहुंचा था। उसकी पास में ही दुकान है। उसने राजेश निगम और उनके आठ साल पुराने किराएदार दिलीप त्रिपाठी को सूचना दी। दोनों शरद को उसकी ही बाइक से ट्रॉमा सेंटर ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब एक बजे शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शरद के करीबी दोस्त निखिल श्रीवास्तव के मुताबिक, दो साल पहले ही उसे एचसीएल में नौकरी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
truth behind the murder of engineer in lucknow
वारदात के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुधवार देर रात किया गया अंतिम संस्कार
बुधवार देर शाम शरद की मां संगीता, बहन शिखा चंडीगढ़ से लौट आए। बेटे का शव देखते ही संगीता बेहोश हो गईं। किसी तरह उन्हें होश में लाया गया। देर रात बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया। परिवारीजनों के मुताबिक, शरद की बहन शिखा गर्भ से है। उसकी देखभाल के लिए वह शनिवार को मां को छोड़ने चंडीगढ़ गया था। रविवार को वापस आया था। मोहल्ले वालों का कहना है कि शरद अच्छे स्वभाव का था। शरद के किराएदार दिलीप त्रिपाठी का कहना है कि शरद छुट्टी वाले दिन अधिकतर घर पर ही रहता था।

विज्ञापन
truth behind the murder of engineer in lucknow
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शरद वारदात के वक्त किसी युवती से बातचीत कर रहा था। पुलिस ने उसके मोबाइल में मिले उन नंबरों की डिटेल निकलवा रही है। जिन पर वह लगातार बातचीत करता था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को उसने खाना बनाने वाली नौकरानी को कॉल कर देर से आने की बात कही थी। साथ ही बताया कि वह ऑफिस में मीटिंग होने के कारण खाना खाकर आएगा। शरद के घर में दो नौकरानी हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने क्राइम ब्रांच सहित पांच टीमें लगा रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed