फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीजीपी ऑफिस के बगल ही अफसर के घर का ताला टूटा, चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया

Wed, 12 Sep 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Sep 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
theft of 45 lakh from the flat of officer of agriculture department
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala

डीजीपी ऑफिस के बगल में मंगलवार दुस्साहसी चोरों ने दिन-दहाड़े कृषि विभाग की उपनिदेशक डॉ. शोभा रवि श्रीवास्तव के फ्लैट का ताला तोड़ा और 45 लाख रुपये के जेवर-नकदी समेट लिए। हाई सिक्योरिटी जोन में सनसनीखेज चोरी की सूचना से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। लखनऊ में हजरतगंज के क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा समेत डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। हालांकि, छानबीन में चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक राधारमण ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

theft of 45 lakh from the flat of officer of agriculture department
अधिकारी से घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
वीआईपी और अति सुरक्षित इलाकों में शुमार डालीबाग कॉलोनी में चोरी की वारदात सुबह सात से नौ बजे के बीच हुई। यहां कृषि विभाग की उपनिदेशक (सांख्यिकी) डॉ. शोभा रवि श्रीवास्तव दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 3/10 में पति रमेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ रहती हैं। रमेश चंद्र बीकेटी के रसूलपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उनके बेटे-बेटी बाहर रहते हैं। पति-पत्नी दोनों ऑफिस जा चुके थे। लंच के लिए मंगलवार दोपहर डॉ. शोभा ऑफिस से घर आईं तो दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए।
theft of 45 lakh from the flat of officer of agriculture department
फोटो खींचती पुलिस - फोटो : amar ujala
वह ड्राइंगरूम से बेडरूम पहुंची तो पता चला चोर सारा कीमती सामान समेट ले गए थे। बेडरूम में रखी दो आलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था। लॉकर में रखे करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 20000 रुपये नकद गायब थे। चोरों ने बेडरूम से सटा स्टोर भी खंगाला। यहां डॉ. शोभा के दो बैग रखे थे। चोर बैग में रखा कीमती सामान भी ले गए। रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आलमारी के लॉकर में करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर रखे थे। चोर क्या-क्या ले गए? इसकी सूची तैयार करके पुलिस को सौंपी जाएगी। वहीं वीआईपी कॉलोनी में चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंचा खोजी कुत्ता नीचे मेंटीनेंस ऑफिस के पास सड़क पर आकर रुक गया। पुलिस के मुताबिक चोर सीढ़ियों से आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
theft of 45 lakh from the flat of officer of agriculture department
जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोर सुबह नौ बजे से दो बजे के बीच किसी वक्त घर में घुसे थे। जिस तरह चोरों ने सीधे बेडरूम में जाकर वहां रखी आलमारियों को निशाना बनाया, उससे वारदात में किसी करीबी का हाथ लग रहा है। चोरों ने दूसरे बेडरूम में प्रवेश तक नहीं किया। सिर्फ उसी बेडरूम में गए, जहां दंपती सोते हैं. इसी बेडरूम से सटे स्टोर में रखे दो बैग चोरों ने खंगाले। इससे साफ है कि चोरों को अच्छी तरह से पता था कि फ्लैट में कीमती सामान कहां रखा है।
विज्ञापन
theft of 45 lakh from the flat of officer of agriculture department
खुली पड़ी अलमारी - फोटो : amar ujala
रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घर पर खाना पकाने और साफ-सफाई करने के लिए दो महिलाएं आती हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने एक ड्राइवर को नौकरी पर रखा है। करीब दो साल पहले घर पर रंग-रोगन कराया था। पुलिस उक्त सभी लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। कॉलोनी में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस को पहले तल पर एक जगह कैमरा लगा दिखा लेकिन छानबीन में वह सिर्फ शोपीस निकला। सीसीटीवी कैमरे न होने से पुलिस के लिए चोरों का पता लगाना मुश्किल हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed