लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश छात्रावास की छात्राओं ने शनिवार को मेस में घटिया भोजन परोसे जाने का आरोप लगाया। नाराज छात्राओं ने कुलपति कार्यालय का घेराव भी किया। छात्राओं ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता खराब होने से अब तक कई छात्राएं बीमार पड़ चुकी हैं।
छात्राओं ने बताया कि मेस में मिलने वाला खाना गुणवत्ताहीन है। उन्होंने शिकायत की है कि कई छात्राएं पेट में दर्द, उल्टी और बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद मेस प्रबंधन ने कोई सुधार नहीं किया। परेशान होकर छात्राओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने का फैसला किया। कुलपति कार्यालय के बाहर जुटीं छात्राओं की मांग थी कि मेस ठेकेदार को बदला जाए और उन्हें स्वच्छ व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रॉक्टर ने कहा कि मेस ठेकेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मेस में घटिया खाना, गंदगी और अभद्र व्यवहार के खिलाफ छात्राओं ने आवाज उठाई।

मेस में घटिया खाना, गंदगी और अभद्र व्यवहार के खिलाफ छात्राओं ने आवाज उठाई।

मेस में घटिया खाना, गंदगी और अभद्र व्यवहार के खिलाफ छात्राओं ने आवाज उठाई।