फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Pak Tension: सीमा पर तनाव, राजधानी में बेचैनी, जम्मू-जैसलमेर में मिसाइल हमले की खबर से चिंतित हुए लोग

Fri, 09 May 2025 03:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 09 May 2025 03:48 PM IST
सार

पाकिस्तान की ओर से मिसाइल हमले की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया पर तनाव के हालात के बीच लखनऊ में लोग जम्मू में रहने वाले अपने परिजनों को लेकर चिंतित हैं। अपनों के सुरक्षित होने की खबर मिलने पर लोगों की जान में जान आई।

विज्ञापन
Tension border tension capital people worried news of attack in Jammu and Kashmir
मोबाइल पर जम्मू कश्मीर की खबरें देखते लोग। - फोटो : amar ujala
पाकिस्तान की ओर से 8 मई की रात जम्मू और राजस्थान में मिसाइल हमले की नापाक कोशिश की गई। हालांकि, एयरपोर्ट समेत कई इलाकों को निशाना बनाकर दागी गईं इन मिसाइलों को भारत ने नष्ट कर दिया। इस माहौल के चलते छाया तनाव राजधानी तक दिखा।


लखनऊ में लोग जम्मू व जैसलमेर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों व परिचितों का हाल जानने के लिए बेचैन दिखे। अपनों के सुरक्षित होने की खबर मिलने पर लोगों की जान में जान आई। देर रात तक लोग टीवी पर घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे। पेश है रिपोर्ट-

ये भी पढ़े- लखनऊ: मानक नगर स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, पूरी ट्रेन को किया गया चेक; रेलवे, बस स्टेशनों और एयरपोर्ट की बढ़ी सुरक्षा

ये भी पढ़े- UP: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट, नेपाल बॉर्डर पर विशेष चेकिंग; डीजीपी के निर्देश
Tension border tension capital people worried news of attack in Jammu and Kashmir
रविंद्र कोतरू - फोटो : अमर उजाला

खबर देखते ही लगाया फोन
विकासनगर निवासी रविंद्र कोतरू ने बताया कि  मेरे परिवार के कुछ लोग जम्मू कश्मीर में रहते हैं। जैसे ही टीवी पर खबर देखी, तुरंत उन्हें फोन लगाया। उन लोगों ने बताया कि तेज धमाका के बाद चारों तरफ शोर सुनाई दे रहा था। हालांकि, यह भी कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

गरजती मिसाइलों का बनाया वीडियो
इंदिरानगर के अमरेश रैना ने बताया कि मैंने पत्नी के भाई अजय कौल से जम्मू के हालात की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों को कामयाब नहीं होने दिया। अजय ने आसमान में गरजती मिसाइलों का वीडियो भी बनाया। महानगर निवासी रवि कवरू ने बताया कि मेरे कई रिश्तेदार, मित्र कश्मीर में हैं। हमले की खबर सुनते ही उनसे बात की। कई लोगों ने बताया कि यहां दहशत का माहौल है। तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। हालांकि, पाकिस्तानी मिसाइलों को भारत सेना ने मार गिराया।

Tension border tension capital people worried news of attack in Jammu and Kashmir
अरवान शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जारी किया गया है हाई अलर्ट
अरवान शर्मा ने कहा कि मैंने लखनऊ से पीएचडी की पढ़ाई की है। एक साल पहले ही वापस जम्मू आया और डोडा जिले में रहता हूं। धमाके के बाद से प्रशासन का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हमारे घरों के आस पास सायरन बज रहा है। लोगों जरूरी निर्देश मानने को कहा गया है और हर परिस्थिति में तैयार रहने को कहा गया है। जहां खतरे की ज्यादा संभावना है वहां से लोगों सुरक्षित स्थान और बंकरो में ले जाया जा रहा है।

सीमा पार से हो रही गोलीबारी
मेहनाज का कहना है कि मैं उरी में मां के साथ थी। यहां से कश्मीर सेंट्रल की ओर आ गई हूं। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पार से गोलीबारी हो रही है। पूरे इलाके में डर का माहौल है। हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में अलर्ट, परीक्षा स्थगित

Tension border tension capital people worried news of attack in Jammu and Kashmir
प्रो. मनोज दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि पाकिस्तान सीमा बीकानेर से ज्यादा दूर नहीं है। माहौल तनावपूर्ण है। युद्ध की आशंका में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में ब्लैक आउट हो चुका है। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं। लखनऊ से घरवालों के फोन आए। बता दिया कि यहां सब ठीक है।
विज्ञापन
Tension border tension capital people worried news of attack in Jammu and Kashmir
प्रकाश कौल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में है ससुराल
मड़ियांव के प्रकाश कौल ने बताया कि मेरी ससुराल जम्मू में है। जैसे ही टीवी पर कश्मीर की खबर आई, तुरंत फोन लगाकर हाल चाल लिया। मैं और पत्नी बहुत चिंतित थे। जब पता चला कि सब ठीक है तो जान में जान आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed