Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Alert in the border areas of the state after Operation Sindoor, special checking on Nepal border; DGP gave

UP: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट, नेपाल बॉर्डर पर विशेष चेकिंग; डीजीपी के निर्देश

Fri, 09 May 2025 05:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 09 May 2025 05:22 AM IST
सार

High alert in UP: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। डीजीपी के निर्देश के अनुसार प्रदेश से जुड़ी सभी सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
UP: Alert in the border areas of the state after Operation Sindoor, special checking on Nepal border; DGP gave
पूरे प्रदेश में चल रहा है चेकिंग अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव की वजह से प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित करने के बाद सीमावर्ती इलाकों और संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यूपी पुलिस की सभी शाखाओं के साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं और पल-पल की सूचनाएं गृह मंत्रालय को भेजी जा रही हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देश के बाद महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सैन्य ठिकानों आदि का सुरक्षा घेरा लगातार मजबूत किया जा रहा है। खासकर नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ प्रदेश पुलिस ने चप्पे-चप्पे की निगरानी और चेकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, बदले हालात में प्रदेश में अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की साजिश रचे जाने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। खासकर लांग टर्म वीजा पर रहने वाले पाकिस्तानियों, बांग्लादेशी, रोहिंग्या समेत यूपी में मौजूद विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रहा है। 
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल सभी जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ और अफवाह संबंधी पोस्ट का संज्ञान लेकर विधिक कार्यवाही कर रहा है। खासकर सेना के मूवमेंट, फेक न्यूज, पुरानी घटनाओं से संबंधित पोस्ट का संज्ञान लेकर उसे तत्काल हटवाया जा रहा है। सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को किराएदारों का सत्यापन कराने को भी कहा गया है। सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर निगरानी के बंदोबस्त किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के जिन 19 संवेदनशील स्थानों पर मॉक ड्रिल करने को कहा था, वहां पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है और हर व्यक्ति को चेकिंग के बाद ही परिसर में प्रवेश करने करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाकिस्तान के 10 झूठ: भारत ने कहा- पड़ोसी मुल्क जन्म से झूठा, उसने राजकीय सम्मान देकर आतंकियों का जनाजा निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed