Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttarakhands folk culture took center stage; folk artists and litterateurs were honored amidst dance competitions.

Lucknow News: मंच पर उतरी उत्तराखंड की लोक संस्कृति, नृत्य प्रतियोगिताओं के बीच लोक कलाकारों और साहित्यकारों का हुआ सम्मान

Mon, 16 Nov 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhands folk culture took center stage; folk artists and litterateurs were honored amidst dance competitions.
मंच पर उतरी उत्तराखंड की लोक संस्कृति।
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद की ओर से आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के सातवें दिन रविवार को लोकसंस्कृति, परंपरा और कला का संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक कलाकारों को मंच देने के साथ सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संस्कृति निदेशालय की उपनिदेशक हिमानी रावत, जवाहर भवन कर्मचारी संघ के महासचिव सुशील कुमार बच्चा और लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग की अध्यक्ष हेमलता डंगवाल मौजूद रहीं। इस दौरान उत्तराखंड के आराध्य देव बाला गोरिया पर आधारित फिल्म का प्रमोशन भी किया गया। फिल्म निर्माता मनोज चंदौला और सहयोगी कमल मठपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महापरिषद ने डॉ. करुणा पांडेय को शिवानी स्मृति, जगत सिंह धपोला को केशव अनुराही स्मृति और टीएस मनराल को बंशीधर पाठक जिज्ञासु स्मृति सम्मान से नवाजा। समारोह में झोड़ा नृत्य, नींबू सानण, नाचेगा भारत सीजन-3, एकल नृत्य और छोलिया नृत्य प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में इनमा भी हुआ सम्मान
उत्तराखंड महोत्सव में रविवार को इंदिरानगर आवासीय महापरिषद के महासचिव सुशील कुमार बच्चा, जैन समाज के अध्यक्ष पीके जैन और इंदिरानगर आरडब्ल्यूए के महासचिव सुनील त्यागी को सम्मानित किया गया। सुनील त्यागी ने उत्तराखंड महापरिषद के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मंच पर उतरी उत्तराखंड की लोक संस्कृति।

मंच पर उतरी उत्तराखंड की लोक संस्कृति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed