फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World cup final: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से जश्न में डूबे लोग, दिवाली मनाई, देखें तस्वीरें

Sun, 30 Jun 2024 01:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
T20 World cup final: People celebrate victory of India.
- फोटो : amar ujala

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वनडे वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया के हाथों सात महीने पहले मिली हार का गम भी धो दिया।



जीत के बाद देश भर में लोग जश्न में डूब गए और जमकर पटाखे फोड़े। ऐसा लगा जैसे पूरा देश दिवाली मना रहा है।

फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर तैयारी की थी। आखिरकार रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली।

T20 World cup final: People celebrate victory of India.
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में लोग अपने घरों के बाहर चौराहों पर निकल आए और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
T20 World cup final: People celebrate victory of India.
T20 World cup final - फोटो : amar ujala
सात महीने पहले नवंबर 2023 में अहमदाबाद में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था। तब भारत वो मैच आस्ट्रेलिया के सामने हार गया था और करोडो़ं क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया था। आज की जीत ने हार के उस गम को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World cup final: People celebrate victory of India.
- फोटो : amar ujala
मुकाबले में एक समय ऐसा आया जब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 30 गेंदों में 30 रन बनाने थे और लग रहा था कि भारत ये मुकाबला भी हार जाएगा पर जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह व हार्दिक पाड्या ने बेहद कसी गेंदबाजी की। इस दौरान सूर्य कुमार यादव ने बाउंड्री पर एक शानदार कैच लिया। इसके साथ ही मैच भारत की तरफ झुक गया।
विज्ञापन
T20 World cup final: People celebrate victory of India.
- फोटो : amar ujala
अंतिम ओवर हार्दिक पांड्या ने किया। जीत के साथ ही सभी खिलाड़ी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए और पूरा देश जश्न में डूब गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed