मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर की हत्या मामले में रहस्य बरकरार, आखिर किस युवती के लिए बुक कराया था कमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. विनोद सिंह पुंडीर सेतु निगम में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। उनकी मौत 2009 में बीमारी से हुई। उनके स्थान पर बडे़ बेटे इंद्रजीत सिंह पुंडीर को निगम में लेखा सहायक के पद पर नौकरी मिली। वहीं, छोटा बेटा विश्वजीत महानगर के मिडलैंड अस्पताल में मैनेजर था। परिवार में मां मंगला उर्फ संदेश, भाभी पूनम सिंह और भतीजी बनी है। परिवारीजनों के मुताबिक, विश्वजीत रोजाना की तरह मंगलवार को भी अस्पताल गया था। शाम करीब 6.30 बजे वह लौटा और कपड़े बदलने के बाद चाय पीकर घंटाभर तक भतीजी बनी के साथ खेलता रहा।
इसके बाद जिम चला गया और करीब 10 बजे लौटने पर खाना खाकर पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। मां संदेश पुंडीर ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे दरवाजे पर दस्तक हुई और विश्वजीत ने दरवाजा खोलने को कहा। उन्होंने देखा कि खून से लथपथ विश्वजीत अर्द्धनग्न हालत में था। उन्होंने बड़े बेटे इंद्रजीत को जगाया और कार से मिडलैंड अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक, विश्वजीत का लोअर बाहर दीवार के पास पड़ा था, लेकिन पुलिस इस सवाल का जवाब नहीं तलाश पाई कि वह घायल होने के बाद तौलिया पहनने के लिए कमरे में गया था या किसी ने उसे कमरे में पहुंचाया था। बुधवार तड़के चार बजे घरवालों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
भाई ने दी तहरीर
इंद्रजीत ने तहरीर दी कि मंगलवार रात करीब एक बजे विश्वजीत घायल व नग्न अवस्था में लहू लुहान माताजी के कमरे में पहुंचकर बोला मां मुझे बचा लो। माताजी ने मुझे आवाज दी। मैं माता के साथ भाई को अपनी कार से मिडलैंड अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी हत्या की गई है।
गोली मारकर हत्या की सूचना दी गई
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह 4.11 बजे इंद्रजीत सिंह द्वारा लैंड लाइन नंबर से कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि विश्वजीत सिंह पुंडीर की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर की गई है। वह इस समय मिडलैंड अस्पताल में हैं। वारदात रात 1.30 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक, विश्वजीत रात करीब 11.30 बजे तक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा। इस दौरान 12 दोस्तों के साथ उसने व्हाट्सएप पर चैटिंग की। रात करीब 11 बजे फेसबुक पर अंतिम बार विंबल्डन टेनिस मैच की कुछ तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ। किसी को पता नहीं।