चौराहे पर दरोगा की गुंडई, ऑटो चालक को जमकर पीटा और पैर पकड़वाए, कैमरे में कैद हुई करतूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, दरोगा की तैनाती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित ने अज्ञात दरोगा के खिलाफ के तहरीर दी है, हालांकि देर रात तक ऑटो चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पराग डेयरी के पास रहने वाले चंद्रप्रकाश ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह ऑटो लेकर चारबाग से घर जा रहे थे। सर्राफा पुलिस चौकी के पास एक दरोगा ने जबरन ऑटो रुकवाया और उन्हें घसीटकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
पीड़ित जान बचाकर चौकी की तरफ भागा तो एक दीवान ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दरोगा ने चंद्रप्रकाश के सीने पर पैर मारकर सड़क पर गिरा दिया जिस कारण चालक के दांत टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बीच चौकी से एक सिपाही निकला और दरोगा के कान में कुछ कहा जिसके बाद वह वहांं से चला गया।
घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, काफी देर तक लोगों को मनाने की कोशिश चलती रही। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार राय पहुंचे और दरोगा के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
दरोगा की गुंडई सराफा पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज निकाला है। वहीं, दरोगा की मदद करने वाले सिपाही की भी कुंडली खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के मुताबिक, दरोगा थानाक्षेत्र में तैनात नहीं है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों को रिपोर्ट पेश कर कार्रवाई के लिए सिफारिश की जाएगी।