{"_id":"5c95e4b6bdec221462308ade","slug":"ssp-kalanidhi-naithani-organised-tourist-mobile-team-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने किया टूरिस्ट मोबाइल दस्ते का गठन, यूं करेगी पर्यटकों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने किया टूरिस्ट मोबाइल दस्ते का गठन, यूं करेगी पर्यटकों का स्वागत
Sat, 23 Mar 2019 01:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट मोबाइल दस्ते के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ आने वाले पर्यटक खुद को सुरक्षित महसूस करें और उन्हें ‘अतिथि देवो भव:’ का अहसास कराने के लिए राजधानी पुलिस ने पहल की है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने टूरिस्ट मोबाइल दस्ते का गठन किया है। यह दस्ता पर्यटकों का स्वागत ‘नमस्ते’ से करेगा और उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करेगा।
टूरिस्ट मोबाइल दस्ते के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : amar ujala
दस्ते में अंग्रेजी बोलने व समझने वाले दरोगा व महिला सिपाही की तैनाती की गई है। एसएसपी ने बताया कि राजधानी में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि, तहजीब के शहर में कई बार पर्यटकों से अभद्रता-मारपीट, टप्पेबाजी, पॉकेटमारी, ठगी, सवारी वाहनों में उनसे छेड़छाड़ अथवा निर्धारित शुल्क से अधिक रुपयों की वसूली की शिकायतें सामने आती हैं।
टूरिस्ट मोबाइल दस्ते का गठन
- फोटो : amar ujala
ऐसे हालात से निपटने के लिए ही टूरिस्ट मोबाइल दस्ते का गठन किया गया है। टूरिस्ट मोबाइल दस्ते के पुलिसकर्मियों को एक सीयूजी नंबर व वायरलेस सेट दिया जाएगा। यह दस्ता अपने क्षेत्र में घूम-घूमकर पर्यटकों की सुरक्षा, देखभाल व उनकी शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
टूरिस्ट मोबाइल दस्ते के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : amar ujala
दो जोन बनाए गए एएसपी होंगे प्रभारी
एसएसपी ने बताया कि पर्यटन स्थलों को दो जोन में बांटकर टूरिस्ट मोबाइल दस्ते तैनात किए गए हैं। जोन एक में पुराने लखनऊ के पर्यटक स्थल होंगे। इसमें बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, घंटाघर, रेजीडेंसी, नक्षत्रशाला जैसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल होंगे। इस जोन के प्रभारी एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी होंगे। जोन एक का केंद्र रूमी गेट पुलिस चौकी होगा। इस जोन में आने वाले पर्यटकों किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर 7839861048 नंबर पर सूचना एक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जोन दो में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहा, रिवर फ्रंट, अंबेडकर पार्क जैसे पर्यटन स्थल होंगे। इस जोन के प्रभारी एएसपी उत्तरी होंगे। जोन दो का केंद्र वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहा होगा। इस जोन में आने वाले पर्यटक असुविधा व समस्याओं की सूचना 7839861295 नंबर पर दे सकते हैं।