{"_id":"6b02981452b4d1b67d0a6331","slug":"encounter-between-police-and-cow-smugglers-in-ayodhya-accused-mannan-was-shot-in-leg-24-cases-have-been-filed-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, आरोपी मन्नान के पैर में लगी गोली; एक पुलिसकर्मी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, आरोपी मन्नान के पैर में लगी गोली; एक पुलिसकर्मी भी घायल
Sun, 22 Nov 2026 12:52 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:52 PM IST
सार
अयोध्या में पुलिस और गोतस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 24 मुकदमों का आरोपी मन्नान और पुलिसकर्मी अर्पित यादव घायल हो गए। मन्नान के पैर में गोली लगी है, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गोतस्करी के आरोपी मन्नान के पैर में गोली लग गई। वहीं, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी अर्पित यादव भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी मन्नान मवई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक अन्य गोतस्करी का आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घायल मन्नान और पुलिसकर्मी अर्पित यादव का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
