बारिश में मौसम खुशनुमा जरूर हो जाता है, लेकिन इस मौसम में त्वचा में संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। बलरामपुर अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएच उस्मानी का कहना है कि इस मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है, जबकि इसी को लेकर लोग बेखबर रहते हैं।
{"_id":"5b4329874f1c1b10278b5439","slug":"skin-and-hair-care-tips-for-monsoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश में इस तरह रखें अपने चेहरे और बालों का ध्यान, ये हैं टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में इस तरह रखें अपने चेहरे और बालों का ध्यान, ये हैं टिप्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो
- फोटो : डेमो
पेरशानी तब ज्यादा होती है, जब पूरे शरीर और चेहरे तक पर लाल चकत्ते, खुजली या दाने निकल जाते हैं। उनका कहना है कि रेजिस्टेंट फंगल इंफेक्शन हो जाए तो इसमें बहुत कम ही दवाएं फायदा करती हैं। दवाएं असर करना बंद कर देती हैं। उमस ज्यादा होने के कारण इस मौसम में बालों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ता है।
- फोटो : डेमो
ऐसे रखें चेहरे का ख्याल
-धूप न निकले तब भी लगाएं सनस्क्रीन
-चेहरे को दिन में कई बार धोएं
-साफ चेहरे पर नॉर्मल मॉइस्चराइजर लगाएं
- खूब पानी पीएं ताकि त्वचा में नमी बरकरार रहे
-धूप न निकले तब भी लगाएं सनस्क्रीन
-चेहरे को दिन में कई बार धोएं
-साफ चेहरे पर नॉर्मल मॉइस्चराइजर लगाएं
- खूब पानी पीएं ताकि त्वचा में नमी बरकरार रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
ये भी जानिए
-लोहिया अस्पताल के त्वचा रोग विशेष डॉ. सुरेश अहिरवार बताते हैं कि मानसून में अकसर धूप कम या बादल होने के कारण लोग सनस्क्रीन का उपयोग बंद कर देते हैं, लेकिन इस मौसम में भी अल्ट्रा वॉयलेट रेज त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।
-इस मौसम में आद्रता के कारण पसीना ज्यादा निकलता है। ऐसे में त्वचा में नमी की कमी हो जाती है। इसलिए पानी भी पीते रहना चाहिए।

बालों की भी जरूरी है देखरेख
डॉ. एमएच उस्मानी ने बताया कि इस मौसम में बाल आपस में चिपकने लगते हैं। इससे बार गिरने की समस्या हो सकती है। बेहतर यही होगा कि बालों को हर रोज धोएं। धोने के बाद उन्हें तुरंत न बांधे, क्योंकि बाल न सूखने से बदबू आ सकती है।
-बाल धोने के बाद अच्छे से सूखने दें
- बारिश के पानी से बाल भीग जाएं तो उन्हें बाद में साफ पानी से धो लें
- खाने में आयरन की मात्रा अधिक लें, इसके लिए गुड़ व हरी साग सब्जी सबसे बेहतर है
- अगर हर रोज 100 से अधिक बाल गिरते हैं तो डॉक्टर से मिलें