Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Attempt to convert religion under the guise of a prayer meeting in Amethi; case registered.

यूपी: अमेठी में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज, कई राज्यों से पहुंचे थे लोग

Sun, 22 Nov 2026 07:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, जगदीशपुर (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, जगदीशपुर (अमेठी) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 22 Nov 2026 07:29 PM IST
सार

कमरौली के सिंदुरवा गांव में अनुसूचित जाति के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। इसके लिए आयोजित प्रार्थना सभा में दो दर्जन लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Amethi: Attempt to convert religion under the guise of a prayer meeting in Amethi; case registered.
प्रार्थना सभा में पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के जगदीशपुर के कमरौली के सिंदुरवा गांव में एक मकान में रविवार दोपहर आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान कथित धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। सभा में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। जानकारी होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ तिलोई दिनेश मिश्रा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता महंत गुरुबक्श दास के मुताबिक सिंदुरवा रोड निवासी राजकुमार और उनकी पत्नी सूर्यकला के घर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इसमें महाराष्ट्र, मुंबई, उत्तराखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों से लोग पहुंचे थे। आरोप है कि सभा में गांव के अनुसूचित जाति के परिवारों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। वहां बाइबिल और ईसाई धर्म के प्रचार से संबंधित सामग्री भी रखी थी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


आरएसएस की जगदीशपुर इकाई के पदाधिकारी पवन तिवारी ने भी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांस और मदिरा के भोज का भी आरोप लगाया। वहीं, मुंबई से आए रॉयल रॉड्रिक्स ने धर्म परिवर्तन के आरोपों को खारिज किया। उनका कहना था कि वे केवल प्रार्थना करने और सूर्यकला से मिलने आए थे। मकान मालिक सूर्यकला ने भी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि हर धर्म में परमेश्वर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी सामने आ चुके हैं धर्म परिवर्तन के मामले

अमेठी में प्रार्थना सभा के माध्यम से कथित धर्म परिवर्तन के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 19 अक्तूबर 2024 को बाजार शुकुल के पूरे जगई पांडे गांव में प्रार्थना सभा की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। 10 दिसंबर 2024 को रामगंज के अग्रेसर गांव में रुपये और सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नौ मार्च 2025 को जगदीशपुर के पालपुर में आयोजित प्रार्थना सभा के मामले में पति-पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन मामलों में पुलिस ने धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी।

हर पहलू की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर हर पहलू की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed