फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ जू में हो रहा है नए मेहमानों का इंतजार, शिलांग से भी आएंगे गेस्ट

Mon, 09 Jul 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jul 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
hukku monkey will come from Shillong in Lucknow Zoo
- फोटो : डेमो
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के मगरमच्छ बाड़े में 11 नन्हे मगरमच्छ आने के बाद अब गैंडा, हुक्कू बंदर और सारस बाड़े में भी नए मेहमानों के आने की तैयारियां तेज हो गई है। 
hukku monkey will come from Shillong in Lucknow Zoo
- फोटो : डेमो
वन्यजीव एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द ही हुक्कू बंदर का जोड़ा मंगाया गया है, जिसकी प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में हैं, वहीं कानपुर जू से गैंडा लाने की तैयारी है। उधर, राज्यपक्षी सारस का कुनबा भी बढ़ने की उम्मीद है। जू प्रशासन की माने तो जुलाई-अगस्त तक तीनों वन्यजीवों का कुनबा बढ़ जाएगा। फिलहाल जू प्रशासन ने नए मेहमानों को लाने की तैयारियां तेज कर दी है। 
 
hukku monkey will come from Shillong in Lucknow Zoo
- फोटो : डेमो
आबाद होगा गैंडा बाड़ा 
 करीब पांच माह पूर्व अलविदा कह गए जू के एकमात्र गैंडा की भरपाई कानपुर के युवा गैंडा से करने की तैयारी है। जू प्रशासन के मुताबिक कानपुर प्राणि उद्यान से एक-दो महीनों में गैंडा आ सकता है। कानपुर जू प्रशासन ने गैंडा देने से हां कर दिया है। अब कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। कागजी कार्रवाई के बाद प्रस्ताव केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजा जाएगा, जहां से अनुमति मिलते ही करीब तीन वर्षीय गैंडा को कानपुर से लखनऊ जू लाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hukku monkey will come from Shillong in Lucknow Zoo
- फोटो : डेमो
बढ़ेगा सारस का कुनबा
जून के तीसरे सप्ताह के बाद मादा सारस ने अंडे दिए हैं। जुलाई के आखिर तक इसमें से नन्हे मेहमान आने की उम्मीद है। नर और मादा सारस अंडे को सेह रहे हैं। वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला के मुताबिक अप्रैल से जून तक उनका ब्रीडिंग सीजन होता है, ऐसे में अब जून के तीसरे सप्ताह के बाद अंडे दिए हैं। देखभाल जारी है। मालूम रहे कि पिछले दो सालों से बंदर बाड़े के पास बने विशालकाय सारस बाड़े में रहने वाला जोड़ा मार्च-अप्रैल के आसपास अंडे दे रहा था, मई में उनके चूजे बाहर आ रहे थे।
विज्ञापन
hukku monkey will come from Shillong in Lucknow Zoo
- फोटो : डेमो
शिलांग से आएंगे हुक्कू
तीन साल पहले भेजे गए प्रस्ताव का रिमांइडर भेजने के बाद शिलांग जू प्रशासन ने दुर्लभ हुलक गिब्बन प्रजाति के हुक्कू बंदर का जोड़ा देने को राजी हो गया है। प्रस्ताव पूर्व निदेशक के समय भेजा गया था, जिसका रिमांइडर भेजे जाने के बाद दोनों प्राणि उद्यानों में सहमति बनी है। शिलांग से हुक्कू बंदर के जोड़े को जल्द ही जू लाया ज सकता है। नॉर्थ ईस्ट में पाए जाने वाले हुक्कू की औसत आयु 35 से 40 वर्ष होती है। जू चिकित्सकों के मुताबिक मानसूनी बारिश थमने के साथ ही उसे लाने की प्लानिंग की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed