भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 41 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मंगलवार (10 जून) को सुबह एक्सिओम स्पेस के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा पर रवाना होंगे। यह मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और निजी कंपनी स्पेसएक्स की साझेदारी में संचालित किया जा रहा है।
UP News: अंतरिक्ष में नई इबारत लिखने को तैयार शुभांशु शुक्ला, पोस्टरों से सजाया गया उनका घर; देखें तस्वीरें
समाचार एजेंसी, एएनआई, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:32 PM IST
सार
लखनऊ के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में नई इबारत लिखने को तैयार हैं। उनका मिशन मंगलवार को रवाना होगा। इससे पहले उनके घर को उनकी जीवनयात्रा से जुड़े पोस्टरों से सजाया गया है। इसमें उनको इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई है। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन