फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku-Priya Engagement: रिंकू-प्रिया की सगाई में हुआ दिग्गजों का जमावड़ा, 10 तस्वीरों में देखें पूरा समारोह

Sun, 08 Jun 2025 09:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 09:43 PM IST
सार

Rinku-Priya Engagement Photos: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में लखनऊ में खेल जगत से लेकर राजनीति जगत के दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। एक लंबे अरसे बाद ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जब राजधानी में किसी कार्यक्रम में इतने वीवीआईपी शामिल हुए। आगे 10 तस्वीरों में देखें पूरा समारोह...

विज्ञापन
Rinku-Priya Engagement: Big personalities gathered in Lucknow for Rinku-Priya's engagement see 10 photos
Rinku-Priya Engagement Photos - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर नए रिश्ते की शुरुआत की। 



इस दौरान प्रिया भावुक हो गईं। हालांकि, दोनों बेहद खुश नजर आए। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। समारोह में राजनीति और खेल जगत के बड़े चेहरों समेत करीब 300 मेहमान शामिल हुए।

Rinku-Priya Engagement: Big personalities gathered in Lucknow for Rinku-Priya's engagement see 10 photos
मंच पर भावुक हो गईं प्रिया सरोज - फोटो : अमर उजाला
रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ थामे मंच पर पहुंचे। इसके बाद सगाई की रस्म पूरी की। रिंकू ने जैसे ही प्रिया को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंखें छलक पड़ीं।
 
Rinku-Priya Engagement: Big personalities gathered in Lucknow for Rinku-Priya's engagement see 10 photos
पिंक लहंगे में प्रिया तो सिल्वर शेरवानी में नजर आए रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर प्रिया ने पिंक लहंगा तो रिंकू सिंह ने सिल्वर रंग की शेरवानी पहन रखी थी। इस कांबिनेशन में दोनों लोग काफी सुंदर दिख रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku-Priya Engagement: Big personalities gathered in Lucknow for Rinku-Priya's engagement see 10 photos
समारोह में अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत अन्य गेस्ट - फोटो : अमर उजाला
समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Rinku-Priya Engagement: Big personalities gathered in Lucknow for Rinku-Priya's engagement see 10 photos
क्रिकेटर प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और पीयूष चावला। - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, यश यादव, पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला समेत तमाम अन्य खिलाड़ियों ने भी रिंकू और प्रिया सरोज को शुभकामनाएं दीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed