फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर-पार की लड़ाई के लिए उतरे शिक्षामित्र, बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 28 Jul 2017 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Jul 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra protest in all uttar Pradesh.

समायोजन रद्द हो जाने से शिक्षामित्र यूपी भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कई जगह उन्होंने बवाल किया, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई में प्रदर्शन कर रहे कई शिक्षामित्र घायल हो गए। गोरखपुर में शिक्षामित्रों ने रोडवेज बस और निजी वाहनों में तोड़फोड की। दरोगा को पीटा और राहगीरों से मारपीट की।

shikshamitra protest in all uttar Pradesh.

पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इनके उग्र प्रदर्शन के कारण पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। लाठीचार्ज में कई शिक्षामित्रों के सिर फट गए। कई की हालत गंभीर है। 30 लोगों को हिरासत में ‌लिया गया है। शाम को उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया।

shikshamitra protest in all uttar Pradesh.

लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और झांसी समेत प्रदेशभर में शिक्षामित्रों ने कहीं जाम लगाकर तो कहीं बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। (सीतापुर में सड़क पर लेट कर दर्ज कराया विरोध।)

विज्ञापन
विज्ञापन
shikshamitra protest in all uttar Pradesh.

सीतापुर में समायोजन रद होने से नाराज शिक्षामित्र गुरुवार को उग्र हो गए। नाराज प्रदर्शनकारी शिक्षामित्रों ने शहर के महाराणा प्रताप चौक के निकट लखनऊ-शाहजहांपुर हाईवे जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधर, जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार उन्हें हटाया तो आपाधापी में तीन शिक्षामित्र घायल हो गए। इस पर साथी प्रदर्शनकारी बिफर गए और आक्रोशित लोगों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक पथराव हुआ। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया लेकिन प्रदर्शनकारी अपने घायल साथियों को लेकर फिर से हाईवे पर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

विज्ञापन
shikshamitra protest in all uttar Pradesh.

हाईवे पर आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर किसी तरह निकाला गया। पथराव में कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। करीब दो घंटे तक आपाधापी की स्थिति रही। समायोजन रद होने से नाराज जिले भर के शिक्षामित्र गुरुवार सुबह से ही जीआईसी व लोहारबाग पार्क में एकत्र होने लगे थे। करीब 12 बजे लोहारबाग से शिक्षामित्र जुलूस की शक्ल में जीआईसी मैदान पहुंचे। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद डीएम को ज्ञापन देने की बात कही और जुलूस की शक्ल में प्रदर्शनकारी कांशीराम कॉलोनी स्थित पार्क पहुंच गए। इसी बीच कुछ शिक्षामित्रों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed