फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साथी की मौत पर भड़के कांवड़ियों ने किया बवाल, पुलिस चौकी व ट्रक फूंके

Fri, 28 Jul 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Fri, 28 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
 kawandiya made ruckus in ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर में ट्रक से कुचलकर हुई एक साथी की मौत से भड़के  कांवरियों ने गुरुवार को कई जगह आगजनी व तोड़फोड़ की। एनटीपीसी पुलिस चौकी फूंकने के साथ पुलिसकर्मियों की पांच बाइक व अन्य सामानों को आग के हवाले कर दिया। (आगजनी के शिकार हुए ट्रक, देखें तस्वीर)



एक दरोगा को पकड़कर आग के हवाले करने का भी प्रयास किया। इससे पहले खैरपुर स्थित पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ करने के बाद तीन वितरण मशीनें, तीन ट्रक व एक टैंकर जला दिया।

पंप की मशीनों में लगी आग को समय रहते काबू कर लिया गया जिसे बड़ा हादसा टल गया। आगजनी के बीच कांवरियों ने खैरपुर में टांडा-फैजाबाद मुख्य मार्ग जाम कर घंटों प्रदर्शन किया।

 kawandiya made ruckus in ambedkarnagar.

कांवरियों को समझाने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन पर पथराव किया गया। कांवरियों के एक अन्य गुट ने अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग पर बरियावन बाजार के निकट मार्ग जाम कर दो रोडवेज बसों के साथ चार वाहनों में तोड़फोड़ की। भारी पुलिस बल ने यहां पहुंचकर कांवरियों को तितर बितर किया।

जानकारी के मुताबिक अयोध्या से जल लेकर लौट रहे कांवरियों के एक जत्थे ने बुधवार रात इब्राहिमपुर क्षेत्र में एनटीपीसी कालोनी के पास खैरपुर स्थित श्रीबांके बिहारी पेट्रोल पंप परिसर में डेरा डाला। देर रात परिसर में खडे़ एक ट्रक को चालक ने आगे बढ़ाया तो एक कांवरिये की कुचलकर मौत हो गई।

 kawandiya made ruckus in ambedkarnagar.

इस पर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। इस हादसे की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और निजी वाहन से शव अकबरपुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आरोप है कि पुलिससकर्मी अपने साथ दो कांवरियों को भी ले गए। रात में मामला किसी तरह शांत रहा लेकिन सुबह होते ही कांवरियों के जत्थे खैरपुर में एकत्र हो गए। हादसे में साथी की मौत सूचना पर वह उग्र हो उठे।

कांवरियों ने खैरपुर में टांडा-फैजाबाद मुख्य मार्ग जाम करने के साथ पास के पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। परिसर में खड़े तीन ट्रक व एक टैंकर को आग के हवाले करने के साथ पंप की तीन मशीन को तोड़ कर उनके में भी आग लगा दी। इस आग को समय रहते काबू में कर लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 kawandiya made ruckus in ambedkarnagar.
पंप पर आगजनी के बाद कांवरियों की भीड़ पास की एनटीपीसी पुलिस चौकी जा धमकी। स्थानीय लोगों के मुताबिक आक्रोशित कांवरियों ने दरोगा सिद्धनाथ पाण्डेय को पकड़कर आग के हवाले करने का प्रयास किया लेकिन वे बच निकलने में कामयाब रहे।

कांवरियों ने पुलिस चौकी में तोड़ फोड़ करने के बाद आग लगा दी। पांच पुलिसकर्मियों की बाइकें, कूलर समेत अन्य सामान जल गया। करीब पांच घंटे तक एनटीपीसी क्षेत्र में अराजकता का माहौल रहा।

मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों के वाहन पर भी कांवरियों ने पथराव किया। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने किसी तरह कांवरियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद उन्हें टांडा तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
 kawandiya made ruckus in ambedkarnagar.

आगजनी की सूचना पर आयुक्त फैजाबाद मंडल मनोज मिश्र व आईजी फैजाबाद विजय प्रकाश वहां पहुंचे और जायजा लिया। इससे पहले टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्याबाबू गुप्त व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने भी कांवरियों को समझाने की कोशिश की।

टांडा में मामला शांत होने के बाद अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग पर बरियावन के निकट इसी मामले को लेकर कांवरियों ने मार्ग जाम कर दिया।

वहां राज्य परिवहन निगम की दो बस, एक ट्रक तथा एक कार व दो बाइकें क्षतिग्रस्त कर दी गईं। कार में बैठे दो बच्चों को भी चोटें आयीं। एसडीएम सदर व सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामला शांत कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed