{"_id":"57fbf1394f1c1b3e7128f26c","slug":"security-of-prime-minister-modi-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की सुरक्षा में ढाई हजार जवान तैनात, छावनी बना लखनऊ, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की सुरक्षा में ढाई हजार जवान तैनात, छावनी बना लखनऊ, तस्वीरें
Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने को लेकर पूरा शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएम मोदी की यात्रा के 24 घंटे पहले सोमवार शाम फ्लीट रिहर्सल के साथ सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई। इसके बाद आयोजन स्थल की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी ने संभाल लिया।
2 of 10
ऐशबाग रामलीला ग्राउंड के आसपास अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है। उधर, एयरपोर्ट पर रन-वे के चारों तरफ पेट्रोलिंग हो रही है। इससे पहले पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों ने पुलिस लाइन में बैठक कर हर संभावना पर चर्चा की और मातहतों को निर्देश दिए।
3 of 10
आईजी जोन व आईजी एसपीजी की अगुवाई में पुलिस लाइन सभागार में पुलिस, पीएसी, आरएएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एयरपोर्ट और ऐशबाग रामलीला ग्राउंड के साथ ही पूरे रूट के सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि मोदी जिस मंच से रामलीला देखेंगे उसके आगे डी-बैरीकेटिंग पर अचूक निशाने वाले सशस्त्र जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
एयरपोर्ट से निकला 32 गाड़ियों का काफिला
फ्लीट रिहर्सल के लिए 32 गाड़ियों का काफिला शाम 4:45 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। इससे पहले आईजी जोन व आईजी एसपीजी ने रन-वे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चारों तरफ पेट्रोलिंग जारी थी। मंगलवार शाम 5:30 बजे मोदी के एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है। रिहर्सल के लिए भी यही समय रख गया।
विज्ञापन
5 of 10
पुराना एयरपोर्ट के रास्ते शहीद पथ से अहिमामऊ, लालबत्ती चौराहा से डीएसओ चौराहा तक कई स्थानों पर ट्रैफिक रोका गया। रिहर्सल का पहला चरण राजभवन के सामने पूरा हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।