Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's mother has passed away; she breathed her last in their ancestral village in the Pauri district

सीएम योगी की मां का निधन: पीएम मोदी ने फोन कर जताया शोक, अखिलेश व मायावती समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

Fri, 20 Nov 2026 03:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 20 Nov 2026 03:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
CM Yogi's mother has passed away; she breathed her last in their ancestral village in the Pauri district
अपनी मां के साथ सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है और फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन


मां के निधन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर थे। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। इसी दौरान उन्हें अपनी मां के निधन की सूचना मिली। मुख्यमंत्री के लिए यह व्यक्तिगत रूप से बेहद दुखद क्षण है।
विज्ञापन

मई में मां से हुई थी आखिरी मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां सावित्री देवी से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। सात मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर मुख्यमंत्री पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और परिवार के लोगों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मई को कार्यक्रमों के बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि मां-बेटे की यह मुलाकात आखिरी साबित होगी।

संन्यास लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। हालांकि, अपने पैतृक गांव और परिवार से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा।
 

Trending Videos

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने जताया दुख

मुख्यमंत्री की मां के निधन पर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी होता है। मां का साया सिर से उठ जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। दोनों नेताओं ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद खबर मिली है। हमने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अब हम वहां जाने की कोशिश कर रहे हैं।
 

सीएम योगी की मां के निधन पर नेताओं ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और दूसरे नेताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर एक इवेंट के दौरान मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 

मायावती ने व्यक्त किया शोक

सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर मायावती ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा निधन की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
 

दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई

महिला मोर्चा प्रदेश प्रवास की बैठक में सीएम योगी की मां के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केपी मौर्य व पंकज चौधरी मौजूद रहे।
 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

सीएम योगी की मां के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा मुख्यमंत्री की पूज्य माताजी सावित्री देवी के स्वर्गवास का समाचार सुनकर मुझे दुख की अनुभूति हुई है। जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सीएम योगी और समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!
 

अखिलेश यादव ने जताया शोक

सीएम योगी की मां के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- उप्र के मुख्यमंत्री की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
 

भाजपा के महासचिव धर्मपाल ने जताया शोक

भाजपा के महासचिव धर्मपाल ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री 
@myogiadityanath
 जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएँ माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
 

भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने एक्स पर जारी किया शोक संदेश

भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने एक्स पर जारी किया शोक संदेश
भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने एक्स पर शोक संवेदनाएं जारी की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 
@myogiadityanath
 जी की माताजी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

माँ का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ आपके साथ हैं।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed