पीएम मोदी इस बार दशहरा लखनऊ में मनाएंगे। वह यहां ऐशबाग रामलीला देखेंगे लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते रावण दहन नहीं देख पाएंगे। इस बार आतंकवाद का समूल नाश की थीम पर दशहरा मनाया जा रहा है। यहां बने 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले के सिर पर एक गधा बैठा है जो लोगों के बीच कौतूहल का विषय है।
पीएम के आगमन को लेकर ऐशबाग रामलीला मैदान से तीन किलोमीटर तक हर छोटी-बड़ी गली में बैरीकेडिंग कर दी गई है।
3 of 9
लखनऊ में लगे पोस्टर
- फोटो : amar ujala
पीएम मोदी के स्वागत में कुछ इस तरह के पोस्टर दिखाई दिए जिनमें लिखा है उड़ी का बदला लेने वालों का स्वागत है।
4 of 9
ऐशबाग रामलीला
- फोटो : amar ujala
पीएम के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान मेयर दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने तैयारी का जायजा लिया।
5 of 9
ऐशबाग रामलीला
- फोटो : amar ujala
रामलीला देखने दर्शक भी मैदान में पहुंच गए।