{"_id":"617f6cbe6bfb9622f165b6be","slug":"secret-of-ips-ashish-tiwari-is-revealed-from-diary-of-shraddha-gupta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएनबी सहायक प्रबंधक सुसाइड केस: बिटिया की डायरी में आईपीएस आशीष का राज, श्रद्धा ने कहा था-पापा, विवेक ठीक नहीं है...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीएनबी सहायक प्रबंधक सुसाइड केस: बिटिया की डायरी में आईपीएस आशीष का राज, श्रद्धा ने कहा था-पापा, विवेक ठीक नहीं है...
Mon, 01 Nov 2021 10:04 AM IST
शाहरुख खान
धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या
धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
shraddha gupta suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक की सहायक प्रबंधक की आत्महत्या के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। मृतका श्रद्धा ने अपने सुसाइड नोट में विवेक गुप्ता, आशीष तिवारी (एसएसएफ हेड लखनऊ) व अनिल रावत (पुलिस फैजाबाद) को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
श्रद्धा गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आशीष को 2018 में दिल्ली में फिक्की द्वारा स्मार्ट पुलिस ऑफिसर्स सम्मान से भी नवाजा गया था। इन्होंने महिलाओं के लिए काफी काम किए हैं। इसके साथ ही अक्सर अपने अधीनस्थों के लिए भी तरह-तरह के कदम उठाते रहते हैं। शायद इसी का फायदा विवेक गुप्ता ने उठाया।
श्रद्धा गुप्ता का सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार बिटिया के कमरे से मिली एक डायरी में आशीष तिवारी का नाम लेकर विवेक की धमकियां दर्ज पाई गई हैं। यह भी सामने आ रहा है कि विवेक या श्रद्धा गुप्ता से आईपीएस की कोई सीधी बातचीत नहीं है। बैंक के ही एक कर्मी व कुछ दोस्तों के माध्यम से विवेक ने अपनी परेशानी उनके तक पहुंचाई थी। बिटिया ने विवेक का पता नहीं कौन सा सच जान लिया था कि आईपीएस और सिपाही दोनों को ही विवेक के साथ बराबर का कसूरवार समझने लगी और अंतत: हंसती-मुस्कराती ऊंचाईयों को छू रही अपनी जिंदगी को नरक मान बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि विवेक, आईपीएस आशीष तिवारी और पुलिसकर्मी अनिल रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका की एक डायरी और मोबाइल मिला है। डायरी में दर्ज बातों से आरोपों के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल का लॉक खोलने का प्रयास हो रहा है, खुलते ही जांच की जाएगी। पुलिस पूरी सच्चाई सामने लाएगी।
विज्ञापन
श्रद्धा गुप्ता सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया ने कहा था, पापा, विवेक ठीक नहीं है..
बिटिया का परिवार हतप्रभ और बदहवास है। अमर उजाला से रविवार सुबह बातचीत में मृतका श्रद्धा गुप्ता के पिता रामजकुमार गुप्ता उर्फ राजू कहते हैं कि सब कैसे हो गया.. कुछ समझ में नहीं आ रहा। बिटिया की बचपन की यादें, अंगुली पकड़ कर चलने से लेकर दिन-रात लगन से पढ़ाई करते रहने फिर नौकरी पाने का उत्साह याद करके फफक पड़ते हैं।
बिटिया का परिवार हतप्रभ और बदहवास है। अमर उजाला से रविवार सुबह बातचीत में मृतका श्रद्धा गुप्ता के पिता रामजकुमार गुप्ता उर्फ राजू कहते हैं कि सब कैसे हो गया.. कुछ समझ में नहीं आ रहा। बिटिया की बचपन की यादें, अंगुली पकड़ कर चलने से लेकर दिन-रात लगन से पढ़ाई करते रहने फिर नौकरी पाने का उत्साह याद करके फफक पड़ते हैं।