फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में कोरोना संक्रमण के कारण हालात भयावह, संक्रमितों का रिकॉर्ड टूटा, मौतों का आंकड़ा चार अंकों में

Thu, 08 Apr 2021 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Apr 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Record number of corona cases in Lucknow.
चारबाग रेलवे स्टेशन पर कहीं नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण के बेकाबू होने से हालात भयावह हो गए हैं। बुधवार को 1333 नए मामले मिले। एक दिन में इतने केस मिलने का यह नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 18 सितंबर 2020 को 1244 मामले मिले थे। साथ ही 24 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 8852 पहुंच गई है। इस दौरान 469 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया।



लखनऊ ने संक्रमण के मामले में नया कीर्तिमान तो बनाया ही है इसके साथ ही मौतों का ग्राफ भी लगातार बढ़ा जा रहा है। लखनऊ में अब तक संक्रमण से कुल 1244 मौतें हो चुकी हैं। पूरे प्रदेश में सिर्फ लखनऊ ही है जहां मौतों का आंकड़ा चार अंकों में पहुंचा है। हालांकि, अभी लापरवाही जारी है। सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए नहीं देखे जा रहे हैं।

Record number of corona cases in Lucknow.
कोरोना - फोटो : अमर उजाला

महज 14 दिन में सौ से एक हजार पहुंच गया आंकड़ा
पहली बार सात जुलाई को 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। 60 दिन बाद पांच सितंबर को आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा था। वहीं, इस बार सौ से एक हजार तक पहुंचने में महज 14 दिन लगे। 20 मार्च को संक्रमण का आंकड़ा सौ के पार पहुंचा था। इसके बाद तीन अप्रैल को आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। तब से रोजाना एक हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं।

Record number of corona cases in Lucknow.

सिविल व पुराना हाईकोर्ट परिसर दो दिन के लिए बंद
सिविल कोर्ट परिसर में दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रभारी जिला जज ने सिविल कोर्ट एवं पुराना हाईकोर्ट परिसर को दो दिनों के लिए बंद किए जाने का आदेश दिया है। 8 और 9 अप्रैल को अदालतें बंद रहेंगी। इस दौरान प्रत्येक आठ घंटे पर परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।

8 अप्रैल को नियत जमानत अर्जियों की सुनवाई 13 और 9 को नियत जमानत अर्जियों की सुनवाई 14 को होगी। वही, 8 व 9 अप्रैल को लगे फौजदारी वादों की सुनवाई क्रमश: 19 व 20 अप्रैल को होगी। 8 व नौ अप्रैल को नियत सिविल वादों की सुनवाई क्रमश: 22 व 23 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Record number of corona cases in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

मुंबई से आए पांच यात्रियों में मिला संक्रमण
मेडिकल टीम ने बुधवार को लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर मुंबई से आने वाली पुष्पक ट्रेन के 100 यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किया। इसमें पांच पॉजिटिव मिले। मेडिकल टीम ने इन यात्रियों का ब्यौरा दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। वहीं, संक्रमितों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहकर भेज दिया गया। उधर, लखनऊ जंक्शन के निदेशक और आरपीएफ के एक इंस्पेक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन
Record number of corona cases in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

केजीएमयू में कुलपति और डॉक्टरों के संक्रमित होने के बाद मास संक्रमण की आशंका को कम करने के लिए अब स्क्रीनिंग की शुरुआत की गई है। मंगलवार को कुलपति और डॉक्टरों के संक्रमित होने के बाद बुधवार को कुलपति कार्यालय के आठ कर्मचारी भी पॉजिटिव हो गए। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग की शुरुआत की है। विवि के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों में स्क्रीनिंग प्रक्रिया में लगभग 30 से 40 रेजिडेंट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसे नियंत्रित करने के लिए स्क्रीनिंग शुरू की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed