{"_id":"5f212fbf99135e03424ce7cc","slug":"rain-continue-in-lucknow-and-nearby-areas-gives-relief-from-humidity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुक-रुक कर हुई बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, उमस से मिली राहत, जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुक कर हुई बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, उमस से मिली राहत, जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, तस्वीरें
राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससे कि लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं, बुधवार सुबह भी बादल छाए रहे और कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही।
इससे लोगों को ऑफिस जाने में मुश्किल हुई। हालांकि, लखनऊ में करीब 11 बजे के बाद बादल तो छाए रहे पर बारिश नहीं हुई।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
इससे पहले मंगलवार को सुबह से बादलों की धूप संग आंख मिचौली भले ही जारी रही हो, लेकिन दोपहर को छाए बादलों ने मौसम को सुखद बना दिया। दोपहर मौसम के बदले तेवरों ने शहर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश से लोगों को तरबतर किया। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी ही हुई। दोपहर के समय ट्रांसगोमती समेत अधिकांश हिस्सों में आधे-पौने घंटे की बरसात ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
कानपुर रोड समेत आसपास के हिस्सों में बादलों की आवाजाही रही। बेमेल बारिश का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जहां ट्रांसगोमती के कई हिस्सों में आधे घंटे से अधिक समय तक मध्यम, हल्की बारिश का दौर जारी रहा तो शहर के अन्य हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता 92% रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लखनऊ समेत शुक्रवार तक बादलों की आवाजाही लगी रहने के साथ कहीं मध्यम तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
लगातार बारिश होने से कई जगह जलभराव हो गया। लगातार बारिश होने से कई जगह जलभराव हो गया। वहीं, जहां सड़कों पर गड्ढे हैं वहां लोगों को मुश्किलें भी हुईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।