फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रांस से राफेल उड़ाकर लाए यूपी के दो जांबाज बेटे, गर्व से फूले नहीं समा रहे परिजन

Wed, 29 Jul 2020 01:35 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Jul 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Two wing commanders of UP Abhishek Tripathi and Manish Singh operating Rafale from France to India
राफेल को उड़ाकर ला रहे विंग कमांडर मनीष सिंह और अभिषेक त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस से खरीदे जा रहे 36 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के पांच विमान आज अंबाला के वायुसेना एयरबेस पहुंच गए। देशभर के लोगों की निगाहें आज राफेल पर टिकी हुई थीं। हर देशवासी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनकर गौरव की अनुभूति कर रहा है। राफेल के आगमन को लेकर देशभर के लोग तो उत्साहित हैं ही, लेकिन उत्तर प्रदेश का सिर गौरव से ऊंचा हो गया है। इसका कारण है राफेल को उड़ाकर भारत लाने वाले प्रदेश के दो जांबाज बेटे- विंग कमांडर मनीष सिंह और अभिषेक त्रिपाठी।


 
Two wing commanders of UP Abhishek Tripathi and Manish Singh operating Rafale from France to India
विंग कमांडर मनीष सिंह और अभिषेक त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
राफेल को उड़ा कर भारत लाने वाली टीम में उत्तर प्रदेश के दो विंग कमांडर मनीष सिंह और अभिषेक त्रिपाठी भी शामिल हैं। राफेल के आने की तारीख की जानकारी होने के बाद से ही दोनों विंग कमांडर के गांवों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी।


 
Two wing commanders of UP Abhishek Tripathi and Manish Singh operating Rafale from France to India
विंग कमांडर मनीष सिंह का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विंग कमांडर मनीष सिंह के परिजन बेटे का अपनी सरजमीं पर पहुंचने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। फौजी पिता मदन सिंह ने कहा कि देशसेवा में मेरे बाद मेरा बेटा डटा हुआ है। यह सोचकर सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। मां उर्मिला देवी ने कहा कि निश्चित रूप से बेटे की उपलब्धि न सिर्फ मेरे लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two wing commanders of UP Abhishek Tripathi and Manish Singh operating Rafale from France to India
विंग कमांडर मनीष सिंह - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल को लाने की तिथि तय होने पर मनीष को छह माह के प्रशिक्षण के लिए केंद्र सरकार ने फ्रांस भेजा था। इनके साथ अन्य विंग कमांडर भी थे। पूर्वांचल के बागी जिले बलिया के निवासी मनीष साल 2002 में इंडियन एयरफोर्स में पायलट बनने के बाद पहले अंबाला व जामनगर के बाद 2017-2018 में गोरखपुर में थी। इसी दौरान साल 2014 में लखनऊ की निवासी कंप्यूटर इंजीनियर वृत्तिका सिंह से विवाह हो गया। दोनों के एक पुत्र काविन सिंह (7) भी हैं।

 
विज्ञापन
Two wing commanders of UP Abhishek Tripathi and Manish Singh operating Rafale from France to India
विंग कमांडर अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
वहीं पांच राफेल विमान में से एक को हरदोई के विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी लेकर आए। अभिषेक हरदोई जनपद के संडीला कस्बे के मोहल्ला बरौनी के निवासी हैं। पिता अनिल त्रिपाठी जयपुर में रहते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed