कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त यूपी में हैं। इस दौरे के दौरान एक तस्वीर फिर से चर्चा में। इसमें वह झुककर अपना फीता बांध रहे हैं। देखें इस तस्वीर के पीछे की कहानी और उनकी कुछ वायरल तस्वीरें।
2 of 9
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
अमेठी में कार्यक्रम के दौरान राहुल के जूते का फीता खुल गया। फीता बांधने के लिए राहुल जैसे ही झुके उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी जवान ने उनकी मदद करने की कोशिश की। ‘गुड ब्वॉय’ राहुल ने उसे मना करते हुए फीता खुद ही बांध लिया।
3 of 9
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
इससे पहले राहुल जब 29 जुलाई को लखनऊ आए थे तो उनकी तस्वीरें और रैंप पर घूम-घूमकर बात करने का स्टाइल काफी चर्चा में रहा था।
उस दौरे के वक्त राहुल की एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी जिसमें वह कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान हाथ में कुर्सी उठाकर खड़े दिखे थे।
5 of 9
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
उन्होंने खुद के बैठने के लिए खुद ही कुर्सी उठा ली। इस दौरान वहां व्यवस्था में लगे एक कर्मी ने उनसे कुर्सी लेने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और खुद कुर्सी लाकर बैठ गए।