लखनऊ में गरीबी से आजिज दो बच्चों और पत्नी को छोड़कर किन्नर बने उस्मान उर्फ रूबीना के मर्डर का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ये हत्या लूटपाट नहीं बल्कि किसी और वजह से की गई थी।
2 of 13
रूबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
हसनगंज में किन्नर रूबीना हत्या-लूटकांड में करीबी पर शक जता रही पुलिस ने सर्विलांस से कातिल का सुराग लगाने के साथ रविवार रात उसके प्रेमी मो. यासिर को गिरफ्तार कर लिया।
3 of 13
रुबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खुलासा हुआ कि कैंची व चाकू बेचने वाले युवक से छह महीने पहले रूबीना ने दोस्ती बनाई। दोनों में गलत संबंध हुए और रूबीना उस पर खूब खर्च करने लगी। इसके बाद युवक को लाखों-करोड़ों के ख्वाब दिखाकर किन्नर बनने का दबाव बनाने लगी।
4 of 13
रूबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
रकम के लालच में युवक उससे सतर्क रहने के साथ बचाव के लिए चाकू रखता था। अंधेरे कमरे में हाथापाई के दौरान उसने रूबीना के हाथ में चमकती वस्तु देखी और चाकू से हमला कर डाला। इसके बाद बेड पर खून से लथपथ पड़ी रूबीना पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगाई और उसकी स्कूटी लेकर भाग निकला।
5 of 13
रूबीना (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
एएसपी ट्रांसगोमती जय प्रकाश ने बताया कि उस्मान उर्फ छोटू उर्फ रूबीना की हत्या व लूटकांड की पड़ताल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य तरीकों से छानबीन में रूपपुर खदरा निवासी मो. यासिर से उसके अंतरंग संबंधों की जानकारी मिली।