फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू, सजाने-संवारने का काम तेज, इस बार होंगे ये बदलाव, तस्वीरें

Thu, 15 Oct 2020 12:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Oct 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Prepration for Deepotsav starts in Ayodhya.
- फोटो : अमर उजाला

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। अयोध्या को सजाने-संवारने का काम तेज कर दिया गया है। राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट व रामकथा पार्क को भव्य बनाने में कार्यदायी एजेंसियां तेजी से जुटी हैं। राम मंदिर का फैसला आने के बाद होने जा रहे पहले दीपोत्सव को लेकर अयोध्यावासियों में भी उल्लास है। हालांकि कोरोना के चलते दीपोत्सव को लेकर अभी तक शासन से कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है।

Prepration for Deepotsav starts in Ayodhya.
राम की पैड़ी को सजाया-संवारा जा रहा है - फोटो : amar ujala

वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में त्रेतायुग जैसी दिवाली मनाने की परंपरा योगी सरकार ने 2017 में शुरू की थी। तब से दीप जलाने का हर साल नया रिकॉर्ड बनता आ रहा है। राममंदिर के लिए भूमि पूजन होने के बाद इस बार दीपोत्सव को लेकर खासा उत्साह है इसलिए दीपोत्सव में एक नया रिकॉर्ड भी बन सकता है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते दीपोत्सव का स्वरूप क्या होगा, भीड़ को किस तरह नियंत्रित किया जाएगा, इसको लेकर प्रशासन ने अभी कोई तैयारी नहीं की है।

Prepration for Deepotsav starts in Ayodhya.
- फोटो : अमित कुमार

इस बार दीपोत्सव में दीप जलाने का दायरा बढ़ सकता है। राम की पैड़ी का विस्तार अब दो गुना हो चुका है। राम की पैड़ी से लेकर चौधरी चरण सिंह घाट तक पैड़ी के घाटों के विस्तार का काम तेजी से किया जा रहा है। करीब 500 मीटर का घाट निर्माण अब पूरा होने को है। ऐसे में दीपोत्सव का दायरा इस बार एक किलोमीटर तक हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ रामकथा पार्क के भी विस्तारीकरण का काम अंतिम चरण में है। अब रामकथा पार्क में दर्शक क्षमता बढ़कर डेढ़ गुना हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prepration for Deepotsav starts in Ayodhya.
- फोटो : अमित कुमार

सफाई व्यवस्था पर फोकस
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर अभी कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गयी है। फिर भी नगर निगम ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल अयोध्या की सफाई व्यवस्था पर फोकस है। सरयू घाट, राम की पैड़ी सहित विभिन्न मंदिरों के आसपास की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए क्षेत्रवार टीमें बनाई गई हैं। सफाई व्यवस्था की प्रतिदिन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। बताया कि उन्होंने नयाघाट, रामघाट, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, सरयू घाट आदि क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया है।

विज्ञापन
Prepration for Deepotsav starts in Ayodhya.

देश-विदेश के मेहमान व पर्यटकों के शामिल होने पर संशय
कोरोना के चलते इस वर्ष दीपोत्सव का स्वरूप अभी क्या होगा, यह तय नहीं हो पाया है। ऐसे में देश-विदेश के मेहमान व पर्यटकों के शामिल होने पर भी संशय है। हालांकि अयोध्या के स्थानीय नागरिकों व साधु-संतों में दीपोत्सव को लेकर काफी उत्साह है। वे राममंदिर के फैसले के बाद होने जा रहे पहले दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी में हैं। भूमिपूजन के दौरान 3 से 5 अगस्त के बीच दीपोत्सव को लेकर लोगों का उल्लास साफ दिखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed