यूपी: सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश का कैलेंडर, तीन दिन का होगा होली पर अवकाश; ये छुट्टियां रविवार को
Holidays in UP: यूपी सरकार ने 2027 के सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी कर दी है। इस बार कुछ 26 दिन का सार्वजनिक अवकाश है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए आधिकारिक सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी कर दी है, जिसमें होली, दीवाली और रविवार को पड़ने वाले प्रमुख अवकाशों का पूरा ब्योरा शामिल है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2027 में होली का मुख्य सार्वजनिक अवकाश 23 मार्च (मंगलवार) को रहेगा, जबकि 22 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन और 24 मार्च (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश के रूप में होली शामिल की गई है।
यहां क्लिक करके देखिए अवकाश की पूरी तालिका
https://staticimg.amarujala.com/assets/applications/2026/11/17/list-of-holidays-in-year-2027_6afc500c823fe.pdf
साल के सबसे बड़े पर्व दीवाली का मुख्य सार्वजनिक अवकाश 29 अक्टूबर (शुक्रवार) को घोषित किया गया है, जिसके अगले दिन 30 अक्टूबर (शनिवार) को गोवर्द्धन पूजा और 31 अक्टूबर (रविवार) को भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रहेगा, वहीं 28 अक्टूबर (गुरुवार) को नरक चतुर्दशी का निर्बन्धित अवकाश तय किया गया है।
रविवार को पड़ रहे हैं तीन अवकाश
इस साल होंगे 26 सार्वजनिक अवकाश
शासन ने नए साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल 26 सार्वजनिक अवकाश होंगे। मकर संक्रांति व संत रविदास जयंती समेत तीन छुट्टियां बढ़ी हैं। जो 2026 में निर्बंधित अवकाश में शामिल थीं। शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती 15 अक्तूबर को भी सार्वजनिक अवकाश में शामिल किया है। हालांकि यह निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अधीन नहीं होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के लिए 27 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए गए हैं। साल की पहली सार्वजनकि छुट्टी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगी। वहीं 22 मार्च को होलिका दहन, 23 मार्च को होली की छुट्टी होगी। इस बार सरकारी कर्मचारियों को होली पर तीन दिन का एक साथ अवकाश मिलेगा। क्योंकि 21 मार्च को रविवार है। इस बार 15 अगस्त रविवार को पड़ रहा है। जबकि इसी दिन ईद-ए-मिलाद/ बारावफात भी पड़ रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को इन छुट्टियों का नुकसान होगा।
कई त्योहार पड़ रहे हैं रविवार को
इसी तरह अगले साल कई त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं। इनमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद, 31 अक्तूबर को भैयादूज, 14 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 12 दिसंबर को हजरत अली का जन्म दिवस शामिल हैं। इतना ही नहीं संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि समेत छह छुट्टियां शनिवार को पड़ रही हैं। फाइव डे वीक वाले कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए इनका नुकसान होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 15 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस की छुट्टी कार्यकारी आदेशों के अधीन रहेगी। उन्होंने कहा है कि एक अप्रैल को बैंकों और कोषागारों में वार्षिक लेखाबंदी के कारण अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी अपने जिले में अधिकतम तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित कर सकेंगे। इससे अधिक छुट्टियां देने के लिए शासन की अनुमति लेनी होगी। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले विभागों में स्थानीय छुट्टियां और कार्यकारी आदेश से घोषित अवकाश लागू नहीं होंगे।
कर्मचारी निर्बंधित छुट्टियां ले सकेंगे
सार्वजनिक अवकाशों के अलावा 27 निर्बंधित छुट्टियों की सूची भी जारी की गई है। इनमें नया साल, शब-ए-बरात, वसंत पंचमी, जमात-उल-विदा, ईस्टर, परशुराम जयंती, महाराणा प्रताप जयंती, छठ पूजा समेत कई त्योहार शामिल हैं। कर्मचारी नियमानुसार इन छुट्टियों का भी लाभ ले सकेंगे।
