फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कार में बार' के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने चलाया अभियान, गाड़ी के अंदर छलक रहे थे जाम, तस्वीरें

Tue, 05 Jan 2021 02:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Jan 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Police run car checking campaign in Sushant Golf city area in Lucknow.
कार में शराब पीते पकड़े गए लोग - फोटो : amarujala

सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में सोमवार शाम को पुलिस ने कार में शराब पीने वालों और अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई होते देख कार में शराब पी रहे लोग भाग निकले।  इस दौरान अतिक्रमण और सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

Police run car checking campaign in Sushant Golf city area in Lucknow.
कार में पड़ी शराब और पानी की बोतल - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि रविवार को सेलीब्रिटी ग्रीन पार्क परिसर में लगी अमर उजाला पुलिस की चौपाल में सुशांत गोल्फ सिटी निवासियों ने स्टंटबाजी, अतिक्रमण, शराबियों और बिल्डर की मनमानी की शिकायतें सुनाई थीं।

Police run car checking campaign in Sushant Golf city area in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

यह भी शिकायत की थी कि रोटरी क्लब चौराहे और जीडी गोयनका स्कूल के पास अवैध तरीके से ठेला व खोमचा वालों ने कब्जा कर लिया है। इसके कारण अराजकता की स्थिति हो गई है और  टाउनशिप के लोगों का निकलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police run car checking campaign in Sushant Golf city area in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

 प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब छह बजे विशेष अभियान शुरू किया। टीम ने सबसे पहले रोटरी चौराहे और जीडी गोयनका के पास सड़क पर खड़ी कारों की चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध लोग अपने वाहन लेकर खिसकने लगे। करीब डेढ़ घंटे के अभियान में पूरा इलाका खाली हो गया।

विज्ञापन
Police run car checking campaign in Sushant Golf city area in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस टीम ने पूरी कॉलोनी में पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों को मास्क भी दिए। कुछ लोगां ने इसका विरोध किया तो चालान काटा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed