{"_id":"5ff15ebc8ebc3e40f95c1069","slug":"weather-update-in-lucknow-and-nearby-areas-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ व आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, पर दिन चढ़ने के साथ निकली धूप ने दी राहत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ व आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, पर दिन चढ़ने के साथ निकली धूप ने दी राहत, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में नए वर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। रविवार की सुबह लखनऊ कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने ठंड को और बढ़ा दिया। हालांकि, धूप निकलने के साथ ही लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई है।
इसके पहले शुक्रवार को आधा डिग्री पारे में शहर को कंपाने वाले मौसम के तेवर शनिवार को सुस्त हो गए। गलन भरी पछुआ हवा का असर कमजोर पड़ने के साथ न्यूनतम और अधिकतम पारा चढ़ गया। न्यूनतम तापमान छह डिग्री से ऊपर जा पहुंचा।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
साल के पहले दिन पहाड़ों की बर्फीली ठंड में ठिठुराने वाले मौसम के तेवर शनिवार को बदले नजर आए। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले छह डिग्री से अधिक चढ़ा। यह 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 24 घंटे के मुकाबले तीन डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
दोपहर में धूप की तेजी ने गलन भरी ठंड से मामूली राहत जरूर दिलाई, लेकिन बादलों की आवाजाही ने बीच-बीच में धूप के मिजाज बिगाड़े। शाम होते-होते गलन फिर हावी हुई। रात तक शहर में कोहरे ने दस्तक दी, जिससे सड़कों पर दृश्यता घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ हवा का जोर धीमा पड़ने से तापमान सामान्य से अधिक या आसपास दर्ज किए गए हैं। पहाड़ों पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान के नजदीक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
इसके चलते दो-तीन दिनों तक राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहने के साथ गरज, चमक के साथ बूंदाबांदी, बारिश की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।